https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

सौतेली माँ और बहन ने की मारपीट, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

जगदलपुर । मारपीट के एक मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप दो बहनों ने पत्रवार्ता में लगाया है। ग्राम मुंडगांव थाना भानपुरी निवासी दो बहनों शांति दीवान व सुकमती सेठिया ने बताया कि उनके पिता ने केसरपाल निवासी रतोबती नामक महिला से दूसरी शादी की थी। पिता की 16 नवंबर को मौत हो गई। मृत्यु पूर्व उन्होंने दोनों बहनों व सौतेली माँ के बीच संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। सौतेली माँ की एक बेटी है। दोनों बहनें जब मुंडागांव पहुंची तो उनकी सौतेली माँ व उसकी बेटी ने उनसे मारपीट की। इसकी नामजद शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर भानपुरी थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास ने इस संवाददाता को बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,506 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपयों की संख्या बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button