https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

बालिकाएं अंजान लोगों से दूर रहें, काम की बात पूछे, सुरक्षित स्थान में चले जाएं : मिथलेश सिन्हा

शाासकीय कन्या उमावि की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए दिया जा रहा है कराते का प्रशिक्षण

छुरा। शासन के द्वारा बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत 30 दिनों का सभी विद्यालय के छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कराते का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी प्रशिक्षण के तहत नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। कराते मास्टर मिथलेश सिन्हा प्रतिदिन उन्हें आधे घंटे का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस बीच मिथलेश सिन्हा द्वारा छात्राओं को
विषम परिस्थिति से बचने हेतु तीन प्रमुख टिप्स दिए गए जिसमें पहला टिप्स उन्हें अंजान व्यक्ति से पर्याप्त दूरी बनाकर रहना, दूसरी टिप्स अंजाम व्यक्ति से काम की बात पूछना तीसरी टिप्स काम की बात समझ ना आए तो सुरक्षित स्थान में चले जाना। इन सब टिप्स से छात्राएं विकट परिस्थित में नहीं आएंगी।
कराते के अभ्यास में सर्वप्रथम छात्राओं की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने, मजबूती देने के लिए उन्हें वार्म अप, बॉडी स्ट्रेचिंग आदि का अभ्यास कराया जाता है। उसके बाद उन्हें अपर किक, लोवर किक, मिडिल किक, अपर अटैक, मिडिल अटैक, लोवर अटैक के साथ डिफेंस का भी पूरा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिला कराते संघ के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश पर दिया जा रहा है। जिले के कराते मास्टर ट्रेनर अश्वनी ध्रुव, गणेश आजाद, शीतल ध्रुव, लुकेश्वर साहू, दीपक ठाकुर, पोखन ठाकुर, लेमिन ध्रुव आदि प्रशिक्षक भी प्रशिक्षण में लगे हैं।
बाल पिन, जुड़ा पिन से
भी स्वयं की करें रक्षा : इसके अतिरिक्त छात्राओं के पास मौजूद वस्तुओं से ही उन्हें आत्मरक्षा करना सिखाया जा रहा है। इसके तहत पेन, पेंसिल, बाल पे लगाने वाले जुड़ा पिन, सेफ्टी पिन क्लचर, क्लिप, दुपट्टा, अंगूठी, कड़ा, जोमेट्री बाक्स, बेल्ट आदि से विपरीत परिस्थितियों में अपनी आत्मरक्षा के प्रयोग के लिए बताया जा रहा है। बच्चियां बड़ी लगन से प्रशिक्षण का लाभ ले रही हैं। प्रशिक्षण में संस्था के प्राचार्य केके साहू, पीटीआई डोमेश्वर ध्रुव, रेखा प्रधान, सीमा सिंह, चंद्रवती सिन्हा, भूपत कन्नौजे, लारेंस महिलांगे, मोहन ध्रुव, चंद्रकला सेन, मधुबाला साहू, भूखन, उत्तम सहित पूरे स्टाफ का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Back to top button