https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

कांटे की टक्कर में ज्योति चंद्राकर को मिली जीत

9 वार्डों में कांग्रेस, तो 6 वार्डों में भाजपा ने कब्जा किया

कुरूद। कुरूद नगर पंचायत कुरूद में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे को परास्त करने के लिए कड़ी मेहनत किया।
प्रचार के दौरान अनुमान लगाना मुश्किल था। की किसकी जीत होगी किंतु मतगणना के बाद तस्वीर स्पष्ट हो गई आज शनिवार को इंडोर स्टेडियम कुरूद में सुबह 9:00 बजे से ही मतगणना शुरू हो गई थी। जिसमें भाजपा के ज्योति भानू चंद्राकर ने जीत हासिल किया। वे कुल 4594 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी तपन संजय चंद्राकर को 4333 वोट मिले इस प्रकार ज्योति चंद्राकर ने 261 मतों से जीत हासिल किया। वहीं स्वतंत्र प्रत्याशी योगेश चंद्राकर को 163 मत पड़े। आप पार्टी के विनोद सचदेव को 74 वोट मिले। नोटा में 71 वोट पड़े। वही 71 मतदाताओं को चारों प्रत्याशी पसंद नहीं थे। उन्होंने अपना गुस्सा नोट में बटन दबाकर निकला गुस्सा। आप पार्टी एवं स्वतंत्र प्रत्याशी ने कांग्रेस का बिगाड़ा खेल। सभी वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला रहा। एक दो वार्डों में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी खड़े थे। उन्हें हर का सामना करना पड़ा। कुरूद नगर पंचायत में विजयी पार्षद प्रत्याशी इस प्रकार हैं। वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम साहू, वार्ड क्रमांक 2 से डुमेश साहू कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 3 से रजत चंद्राकर कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 4 महेंद्र गायकवाड भाजपा, वार्ड क्रमांक 5 मिथिलेश बैस भाजपा, वार्ड क्रमांक 6 सितेश कुमार सिन्हा भाजपा, वार्ड क्रमांक 7 उर्वशी चंद्राकर कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 8 रवि मानिकपुरी भाजपा, वार्ड क्रमांक 9 कविता कुर्मी भाजपा, वार्ड क्रमांक 10 अर्जुन ध्रुव कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 11 राजकुमारी ध्रुव भाजपा, वार्ड क्रमांक 12 राखी तपन चंद्राकर कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 13 देवव्रत साहू कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 14 मनीष साहू कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 15 मंजू प्रमोद साहू कांग्रेस, इस प्रकार सभी विजयी होकर पार्षद बने। नगर पंचायत कुरूद में अध्यक्ष और पार्षदों का परिणाम 11:00 बजे आ गये, और रिटर्निंग ऑफिसर कुरूद एसडीएम इक्का, एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर महेंद्र राज गुप्ता सीएमओ नगर पंचायत कुरूद ने मतों की संख्या के साथ विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। तथा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button