उपचुनाव में भिलाई व भिलाई चरोदा में भाजपा और रिसाली में कांग्रेस प्रत्याशी की हुई जीत

भिलाई । भिलाई, भिलाई तीन चरोदा और रिसाली नगर निगम के लिए गत 11 फरवरी को एक एक सीट पर हुए उपचुनाव में जहां भिलाई और भिलाई चरोदा नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की वहीं रिसाली में एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी बाजी मार ली है। इस उपचुनाव में जहां भिलाई निगम के वार्ड 24 से भाजपा के प्रदीप सेन ने कांग्रेस प्रत्याशी दानवीर देवांगन को 876 वोटों से हरा दिया है। प्रदीप सेन को कुल 1958 वोट व दानवीर को 1082 वोट मिले। 47 वोट नोटा में भी पड़े हैं। इसी प्रकार नगर निगम भिलाई चरोदा उपचुनाव में वार्ड नं 32 देवबलौदा बस्ती से भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी ललित यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कुमार वर्मा को पराजित किया है। भाजपा को यहां 1033 वोट व कांग्रेस को 422 वोट मिले। इसके अलावा रिसाली निगम के वार्ड 34 में हुए उपचुनाव मेंकांग्रेस के राहुल राय ने भाजपा के हरबंस कोसरिया को हरा दिया है। राहुलराय को 814 व हरबंस कोसरिया को 593 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशीचंपा लाल डहरे 93 मत मिले।
पाटन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने किया कब्जानगर पंचायत में भाजपा पार्षद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के 8 और कांग्रेस के 7 पार्षद जीते
भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ नगर पंचायत पाटन में भाजपा नेकांग्रेस को पराजित करते हुए जीत हासिल की है। भाजपा के प्रत्याशी योगेशनिक्की भाले ने लगभग 601 मतों से जीत दर्ज की है। इसके अलावा पार्षद पदके लिए भाजपा और कांग्रेस के मध्य कड़ा मुकाबला रहा। भाजपा प्रत्याशियोंने 8, वार्ड में जीत दर्ज की है। वहीं पर कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों में 7 वार्ड पर जीत दर्ज की है।
उतई नगर पंचायत में भाजपा ने किया कांग्रेस को पराजित पन्द्रह वार्डो में 10 पर बीजेपी,3 पर कांग्रेस और दो पर जोगी कांग्रेस के पार्षदों की हुई जीत
भिलाई। नगर पंचायत उतई के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी केअध्यक्ष प्रत्याशी सरस्वती साहू ने जीत का परचम लहराया है। कांग्रेसप्रत्याशी हीरा देवी वर्मा को 321 मतों से परास्त किया है। यहां 15 वार्डमें से भाजपा के 10 कांग्रेस के 3 एवं जोगी कांग्रेस से दो पार्षद विजयहुए हैं।अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सरस्वती साहू को 2643 मत एवं कांग्रेसप्रत्याशी को 2322 मत मिले है।