https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

एक पौधा पेड़ बनकर कई लोगो को अक्सीजन देता है:इंद्र साव

भाटापारा। तीज के पावन दिवस पर मयूर परिवहन एवं युवा ब्राह्मण समाज भाटापारा द्वारा धान संग्रहण केंद्र देवरी में प्राणवायुदायीं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन विधायक इंद्र साव के आतिथ्य में संपन्न हुआ।इस दौरान सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले लगभग ५० पौधे पीपल, नीम, बरगद प्रजाति के लगाए गए। कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजको को बधाई देते हुए युवा विधायक इंद्र साव ने कहा की १ पौधा सिर्फ १ प्राणी को जीवन बचाने के लिए उपयोगी नही होता बल्कि उसके आक्सीजन से प्रत्येक जीव जंतु को जीवन दान मिलता है। उन्होंने
सुदूर वनवासियों की पर्यावरण के प्रति जागरूकता का जिक्र करते हुए कहा कि हम खुद को शिक्षित कहते हैं तो पर्यावरण रक्षा के प्रयास हमारी जिम्मेदारी है, उन्होंने आयोजकों के प्रयास की सराहना की एवं उपस्थित जन समुदाय से ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रहने की अपील करते हुए कहा की जिस तरह हम अपने बच्चे को बड़ा करने उसकी अच्छे से परवरिश करते है ठीक उसी तरह हमे भी इस पोधे को वृक्ष बनते तक परवरिश करनी होगी।
मयूर परिवहन के संचालक राधेश्याम शर्मा फग्गा ने कहा कि अगली पीढ़ी के भविष्य के लिए पर्यावरण सुधार हमारी महती जिम्मेदारी है।
युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि विश्व की दो बड़ी समस्या है, युद्ध और पर्यावरण युद्ध पर नियंत्रण असंभव है मगर पर्यावरण के लिए प्रयास हमारा कर्तव्य है।कार्यक्रम का संचालन संतोष पुरोहित द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वर सिंह ठाकुर ,आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष हर गोपाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा लच्छू ,राजेंद्र जोशी, जितेंद्र तिवारी, संग्रहण केंद्र प्रभारी नारायण सिंह चंदेल, किशोर रजक, संजय ठाकुर सत्यजीत शिंदे सहित सौरभ शर्मा, अभिषेक मिश्रा, ऋषभ जोशी ,साकेत उपाध्याय, अमितेश शुक्ल दीपक साहू, अमन भाट, कुंजीलाल देवांगन देवरी, चौवन वर्मा, टेकराम धृतलहरे, कमलेश्वर वर्मा, प्रतीक यादव, सूर्य बाली दिवाकर, पवन साहू, हरि घृतलहरे, पुनाराम सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button