छत्तीसगढ़

तिल्दा-नेवरा में भारत जोड़ो पदयात्रा का दूसरा चरण शुरू

तिल्दा-नेवरा । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर के द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा का दूसरा चरण में राहुल गांधी पदयात्रा के समर्थन में पदयात्रा किया गया जिसका उद्देश्य देश में नफरत की राजनीति से हटकर लोगों को जोडऩे की एक मुहीम है जिसका नाम भारत जोड़ो पदयात्रा रखा गया! इस यात्रा से निश्चित रूप से कांग्रेस मजबूत होगी राहुल गांधी जी की इस यात्रा से देश भर में भाईचारे का संदेश जा रहा है इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए छोटी यात्रा निकाली जा रही है! जिससे आम जनों के बीच राहुल गांधी का संदेश पहुंचे इस पदयात्रा में मुख्य रूप से और विधायक जनक राम वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देवा दास टंडन, एल्डरमेन स्वेजा परवीन, सभापति लक्ष्मी नारायण वर्मा, नीरज राठी, प्रकाश मेघानी, गोवर्धन यदु, हेमलाल साहू, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन बघेल, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पार्वती वर्मा, दिनेश सोनी, शरद वर्मा, निर्मल सोनी, संतोष सक्सेना, राजेश जेठवानी, ग्रामीण किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रेख राज देवांगन, योगेंद्र पटेल, प्रदीप नामदेव, उत्तम वर्मा, महेशू निषाद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता इस पदयात्रा में सम्मिलित हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button