https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

जिला भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई

नारायणपुर । आज भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर जिला कार्यालय में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी को नमन करते हुए उनके विचारों और सिद्धांतों को याद किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम ने अपने उद्बोधन में कहा, “अटल जी ने अपने समर्पण और देशभक्ति से एक नई राजनीतिक संस्कृति की नींव रखी। उनका जीवन और उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए देश की सेवा करनी चाहिए।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण और निष्ठा का प्रतीक था। उन्होंने भारत को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनका योगदान हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेगा।
भाजपा जिलामहामंत्री संदीप झा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपनी कविताओं और भाषणों से लोगों के दिलों में जगह बनाई। उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता ने देश को एक नई दिशा दी। हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। सभा का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री अविनाश देवांगन ने किया और उपस्थित सभी लोगों को वाजपेयी जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। सभा के अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए वाजपेयी जी की स्मृतियों को संजोने और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में प्रभुनाथ देवांगन,संतोष सुराना, प्रताप मंडावी,कमलजीत सिंह आहुजा, संजय तिवारी, गुलाब बघेल, रतन सलाम, अख्तर अली,सुदीप झा, जैकी कश्यप, रामप्रसाद कुमेटी, किशोर आर्य,नरेंद्र मेश्राम,सचिन जैन, राकेश गोलछा, युधिष्ठिर देशलहरा, प्रीतेश जैन, मयंक जैन, उज्जवल सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button