https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा,दिखा देशभक्ति का जोश

बीजापुर । भाजपा की तिरंगा यात्राओं ने छत्तीसगढ़ के माहौल को पूरी तरह देशभक्तिमय कर दिया है। भारत माता की जय के जयघोष और नारों से लोगो में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर उत्साह का संचार हो रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 13 से 15 अगस्त 2024 तक ”हर घर तिरंगाÓÓ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में आज बीजापुर भाजपा संगठन ने भी जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम नेलसनार से भोपालपट्टनम चेक पोस्ट तक “हर घर तिरंगा यात्रा” निकाली गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजापुर के पूर्व विधायक महेश गागड़ा व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार जी ने शिरकत किया। पूर्व विधायक महेश गागड़ा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का पल है,पूरा देश में तिरंगा,तिरंगा दिख रहा है।इससे पूरा देशभक्तिमय हो चुका है।आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा यह रैली कर रहे हैं। जगह-जगह रोक कर आमजनों के फूल,मालाओं के द्वारा स्वागत,सम्मान किया जा रहा है।इससे आत्मबल बढ़ रहा है। इस रैली में आम जन भी शामिल हो रहें हैं।यह रैली भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम नेलसनार से भोपालपट्टनम तक करँगे।इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा सहित जिले के सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में बाईक रैली में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button