भगवान आदिनाथ जनकल्याणक रथ यात्रा महोत्सव 23 मार्च को

भाटापारा। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक जयंती, भव्य ऐतिहासिक रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष भगवान आदिनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष में किया जाता है। इस वर्ष भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव 23 मार्च रविवार को आयोजित होगा। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष अभिषेक मोदी ने बतलाया कि इस वर्ष प्रात: 7:00 बजे भगवान का मंगल अभिषेक शांति धारा संपन्न होगी उसके पश्चात 8:00 बजे ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें कर्नाटक में निर्मित 27 फीट ऊंचा सागौन लकड़ी का रथ में भगवान की प्रतिमा विराजमान कर रथ यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मंदिर की में आकर समापन होगा। रथ के आगे ग्रामीण अंचलों से आई हुई भजन मंडली अपने भजन एवं नृत्य प्रस्तुत करते हुए भगवान के रथ के सामने अपनी भक्ति प्रस्तुत करेगी। भाटापारा नगर की विभिन्न समाज के द्वारा भगवान के रथ की अगवानी मंगल आरती संपन्न की जाएगी। रक्त समापन के बाद मूलनायक भगवान आदिनाथ का मस्तकाभिषेक संपन्न होगा। अभिषेक मोदी ने बतलाया छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज में जो भी श्रावक देव शास्त्र गुरु के प्रति सामाजिक कार्यों में रचनात्मक कार्यों में अपना योगदान देते हैं उनका सम्मान छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के द्वारा किया जाता है। इस वर्ष भी विभिन्न नगरों से आए हुए जैन बंधुओं का सम्मान किया जाएगा। जिसमें अनेक राजनेता एवं नगर पालिका के अध्यक्ष के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम संपन्न होगा।