https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भाजपा को शिखर में पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका: वर्मा

उतई। भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण और परिचर्चा का आयोजन करके मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। परिचर्चा में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। आज भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथमÓ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है। भाजपा अपने विकासवादी विजन, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही है। भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति इसके कार्यकर्ता हैं, जो 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटे रहते हैं। देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है, जो उनके सपनों को साकार करने के साथ ही 21वीं सदी में भारत को मजबूत नेतृत्व देने में सक्षम है। केंद्र हो या राज्य, भाजपा ने सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है। भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित लोगों को एक नई ताकत दी है। जो लोग दशकों तक हाशिए पर रहे, उन्हें अपने लिए भाजपा में उम्मीद की बड़ी किरण दिखी। जिला महामंत्री व विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भाजपा देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता और वोट बैंक की राजनीति से मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि आज भारतीय राजनीति पर नजर डालें तो एक बात स्पष्ट होकर सामने आती है कि भाजपा के बिना देश के राजनीतिक परिदृश्य की कल्पना नही की जा सकती, बिना भाजपा का जिक्र किये भारतीय राजनीति की कोई परिचर्चा पूरी नही हो सकती। दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता चैनसुख भट्टड, अजय तिवारी, विनायक नातू, सुधा सिंह, कमल तिवारी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना ने किया। पार्टी के विचारों और कार्यों से प्रभावित होकर पचरीपारा के शंकर यादव ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा से भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, अलका बाघमार, जिला मंत्री आशीष निमजे, मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई, विजय ताम्रकार, संतोष सोनी, जितेन्द्र राजपूत, रजनीश श्रीवास्तव, गौतम वैद्य निरंकारी, राकेश दुग्गड, देवनारायण चंद्राकर, आसिफ अली सैय्यद, रीता मेश्राम, नरेश शर्मा, मनोज शर्मा, नवीन पवार, मुकेश बेलचंदन, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, रितेश शर्मा, नीतू श्रीवास्तव, शीतल जांगिड़, पोषण साहू, उमाभारती साहू, द्रोण ताम्रकार, रीता देवी सिंह, रितेश जैन, महेन्द्र चोपड़ा, महेश सार्वा, राकेश यादव, भारतेंदु गौतम, हेमंत नेमा, काशीराम कोसरे, मनीष पुनाचा, कमलेश फेकर, ईश्वर देवांगन, संजय शुक्ला, भावेश कटारे, विद्या नामदेव, टीकम साहू, संदीप भाटिया, मोहम्मद जमील खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button