https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

आदर्श गांव आज के परिवेश में आवश्यक: विजय बघेल

उतई । हनोदा में शनिवार को आदर्श ग्राम जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें ग्राम गौरव सम्मान, संयुक्त परिवार सम्मान, बुजुर्ग सम्मान, प्रतिभा सम्मान, नशा मुक्त परिवार का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह,जेल व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता सांसद विजय बघेल ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, जिला पंचायत सभापति श्रीमती योगिता चन्द्राकर, दुर्ग जिला कुम्भकार समाज के अध्यक्ष महेश भंवरे, गोड़ समाज के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष चुरामन ठाकुर, सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सेन,गायत्री परिवार के संरक्षक केके विनोद, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती लता ऋषि चन्द्राकर, जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू, गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष आरडी देशलहरा, जिला कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष बोधन यादव, कोसरिया मरार समाज दुर्ग राज के अध्यक्ष गया पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हंसा डेविड, सरपंच तेजराम चंदेल विशेष अतिथि थे। स्वागत भाषण में हिमांशु साहू ने बताया कि जन्मदिन मनाने की शुरुआत 2011 में स्वच्छता अभियान से हुई थी। फिर 2014 में 11 फरवरी को ग्राम के 54 परिवारों द्वारा शीतला तलाब में वृक्ष रोपे गए। उसी दिन को जीवंत बनाने व सभी समाजो में सामाजिक सद्भावना जगाने गायत्री परिवार द्वारा ग्रामीणों के साथ मिल कर हर वर्ष ग्राम जन्मोत्सव 11फरवरी को मनाया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आदर्श गांव आज के परिवेश में आवश्यक है। सभी समाज के लोगों को जागरूक होना होगा। तभी आदर्श गांव की कल्पना शत प्रतिशत साकार होगी। उन्होंने कहा कि यहाँ के युवा संस्कार वान बने, तभी परिवार संस्कारित होगा। श्री बघेल ने ग्राम जन्मोत्सव कार्यक्रम को अनुपम कार्यक्रम बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत मे ग्राम जन्मोत्सव का पहला आयोजन है। पढऩा लिखना ही आवश्यक नही है। संस्कार का ज्ञान भी जरूरी है। संस्कार घर से ही सीखना चाहिए। शिक्षा मानव जीवन के विकास के लिए उपयोगी है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, लता चंद्राकर, योगिता चंद्राकर, कृष्ण कुमार विनोद ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन देवीप्रसाद साहू ने किया। इस दौरान हनोदा सरपच तेजराम चंदेल , उपसरपंच प्रवीण चंद्राकर, भरत चन्द्राकर, विकास चन्द्राकर, टीकम चन्द्राकर, कृष्ण कुमार टंडन, मनीष साहू, प्रकाश पटेल, यसवंत साहू, हिमासु साहू, राकेस साहू, थानेस्वर साह, गौकरण टंडन, अभय राम साहू अध्यक्ष साहू समाज,देवलाल ठाकुर अध्यक्ष गोंड़ समाज,जगमोहन कुर्रे अध्यक्ष सतनामी समाज,भूपेंद्र कुम्भकार अध्यक्ष कुम्भकार समाज,रामेश्वर यादव अध्यक्ष अध्यक्ष यादव समाज,सरवन पटेल अध्यक्ष पटेल समाज, देवी प्रसाद साहू,डॉ सी.एल.साहू, गौकरण टंडन,पंचराम कुम्भकार, युवा जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष प्रकाश पटेल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
इनका हुआ सम्मान
ग्राम गौरव सम्मान दीपक चंद्राकर(नयाब तहसीलदार),पर्यावरण संरक्षण सम्मान दानेश्वर यादव,प्रतिभा सम्मान मोनिका चंद्राकर एवं मोलिशा साहू,मेघा बंजारे चित्रकला सम्मान से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button