https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

राममय हुआ महासमुंद, विधायक सिन्हा ने की भगवान राम की आरती

महासमुंद। अयोध्या में हुए राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल में महासमुंद नगरवासी गवाही बने। स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सपत्नीक भगवान राम की पूजा अर्चना कर जिलेवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।स्थानीय कचहरी चौक के हनुमान मंदिर में पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा सहित कलेक्टर प्रभात मलिक, एसपी राजेश कुकरेजा, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं शहर के श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर जिले के उत्कृष्ट 5 रामायण मंडलियों द्वारा भक्तिमय राम भजन की प्रस्तुति की गई। प्रस्तुति के पश्चात विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा शॉल और फल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें श्रोतागण राम भक्ति में झूमते नजर आए। अयोध्या में हुए रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण को देखने सभी अतिथिगण एवं नागरिकगण शामिल हुए।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, पूर्व युवा आयोग के सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, दिग्विजय साहू, सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, नीलम दीवान, मुन्ना साहू, राजेंद्र साहू, निरंजना शर्मा अन्य प्रतिनिधिगण, अतिथिगण एवं श्रद्धालु गण शामिल हुए। साथ ही जिले के सभी विकासखंडों के प्रमुख मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां अयोध्या से हुए लाइव प्रसारण को देखा गया तथा स्थानीय रामायण मंडली द्वारा रामायण की भक्तिमय प्रस्तुति की गई। प्रशासन द्वारा प्रमुख मंदिरों में लाइव प्रसारण देखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी। महासमुंद विकासखंड के ग्राम खैरझिटी, बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत खल्लारी मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी तरह शहर एवं गांव के राम मंदिर समितियों द्वारा भी राम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर प्रांगणों में आज सुबह से ही साफ-सफाई की गई। महासमुंद में विधायक राजू सिन्हा ने साफ-सफाई की। इसके अलावा मंदिरों में विशेष रंगोली चित्रित किया गया। मंदिरों में भोज भंडारा, विशेष पूजा अर्चना की गई। इसी तरह शाम को दीपदान और दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button