https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

त्रिनाथ त्रिपाठी ने संभाली खरसिया थाने की कमान

खरसिया । खरसिया थाने में थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने पदभार संभाल लिया है। नगर निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी इससे पूर्व छ़ाल थाने में पदस्थ थेे। नगर निरीक्षक के रूप में अनुभवी अधिकारी की पदस्थापना से अपराध दरों में निश्चित तौर पर कमी आयेगी। नये थाना प्रभारी से उम्मीद जगी है कि वे आम जनता से मधुर संबंध बना कर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने में सफल होंगे।
गौरतलब है कि पुलिस कप्तान ने दुर्ग से आये अनुभवी नगर निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को खरसिया थाना की कमान सौंपी है। रायगढ़ जिले में यह उनकी दूसरी पदस्थापना है, इससे पूर्व वे छ़ाल थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ थे। 2008 बैच के त्रिनाथ त्रिपाठी ने अम्बिकापुर, बस्तर, रायपुर और दुर्ग जिले में अपनी सेवाएं दी है। थानेदार त्रिनाथ त्रिपाठी खरसिया थाना की कमान संभालते हुये मीडिय़ा से रूबरू हुये तथा क्षेत्र तथा क्षेत्रवासियों के व्यवहार एवं पीडि़तों के कमजोर मनोबल के कारण बढ़ते अपराधों के संबंध में बेबाकी से चर्चा की, मीडिय़ा से चर्चा करते हुये नव पदस्थ नगर निरीक्षक ने कहा की बहुत जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, और खरसिया मेरे लिये नयी जगह है, यहां आम जनता के सहयोग से उनके साथ मधुर संबंध बना कर कानून के प्रति व्याप्त भ्रम को दूर करना, पुराने लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन पर कार्य करते हुये अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाकर पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना मेरी प्राथमिकता है, साथ ही जुआ, सट्टा, शराबखोरी जैसी सामाजिक बुराईयों को भी बहुत शिद्दत के साथ समाप्त किया जायेगा। नगर की चरमरायी यातायात व्यवस्था और जगह जगह लग रहे जाम के संबंध में उन्होंने कहा कि नगर पालिका से सामंजस्य कर नगर की बदहाल यातायात को सुधारने की कवायद की जायेगी। युवा और उर्जावान अधिकारी की पदस्थापना से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ साथ नगर में बढ़ रहे अपराधों में निश्चित तौर पर कमी आयेगी, अपराधियों के हौंसले पस्त होंगे और क्षेत्र में अमन चैन कायम होगा।

Related Articles

Back to top button