https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक अशोक साहू ने घर-घर पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं

कवर्धा । कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू के नेतृत्व में भाजपा भोरमदेव मंडल ने ग्राम तारों में घर-घर चलो अभियान के तहत लोगों के घर-घर पहुंचकर केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई एवं उनकी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात कर लाभार्थियों से चर्चा की. तथा वर्तमान में लोगों के हितार्थ चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री जन धन खाता, उज्जवला योजना, हर घर शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा योजना, मुफ्त वैक्सीनेशन योजना, आयुष्मान योजना की चर्चा कर लाभाविन्त परिवारों से उनका अनुभव जाना। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भोरमदेव मंडल के कार्यकर्ताओं ने जनता से सम्पर्क कर 2023 में विधानसभा एवं 2024 में पुन: लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक साहू ने कहा कि, केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर जनता ने जो आशीर्वाद दिया, मोदी जी ने जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए देश ही नहीं बल्कि विश्व के नेता के रूप में आज माने जाने लगे हैं. जो हर भारतीय के लिए गौरव और गर्व का विषय है। बीते नौ वर्षों में मोदी सरकार ने अपने कामकाज से भरोसे को सही साबित कर दिया है। मोदी जी ने योजनाओं की राशि डीबीटी के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति के खाते में सीधे पहुचाने में सफलता हासिल की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संपर्क के दौरान मोदी जी की 9 साल की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस के साढ़े चार साल की विफलता को लोगों से चर्चा कर दोनों सरकारों का फर्क बताया। अशोक साहू ने अलग अलग घरों में चर्चा के दौरान बताया कि मोदी जी ने जो कहा वो तो किया ही, जो नहीं कहा वह भी किया. कांग्रेस ने गंगाजल लेकर कसमें खाई और अपने वादे को भूले। घर घर चलो संपर्क के दौरान पूर्व विधायक के साथ गुलाब साहू, दयाल साहू, कृत,लोकचंद साहू, अजय कौशिक, मीलू साहू, डेरहा साहू, भगत कौशिक,मनीराम साहू,मूलचंद साहू, लेखू राम के साथ ही भोरमदेव मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button