https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

कनार्टक की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेसियों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई

दंतेवाड़ा । दक्षिण के कर्नाटक राज्य में कल सुबह 8 बजे से जैसे ही ईवीएम का पिटारा खुला और कांग्रेस के वोट निकलने लगे जिसे देखकर कांग्रेसियों का ठिकाना न रहा। शुरू से लेकर अंत तक कांग्रेस ने बढ़त बनाए रखा और अंतत: 12 बजे के आसपास यह क्लियर हो गया था कि कनार्टक में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है फिर क्या था कनार्टक समेत देश भर में कांग्रेसियों का जश्र, उत्साह के साथ ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गए। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले में भी कर्नाटक की जीत का जश्र कांग्रेसियों ने जमकर मनाया।
कनार्टक में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक (224 में 136 सीट) जीत हासिल करने पर जमकर जश्र मनाया गया एवं आतिशबाजी की गई। जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कार्यकर्ता सुबह से ही मौजूद थे और परिणाम देख रहे थे। जैसे ही कांग्रेस की जीत की घोषणा हुई कार्यकर्ताओं ने भारी आतिशबाजी कर तथा एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जीत का जश्र मनाया और एक दूसरे को गले लगकर बधाईयां दी। इस मौके पर उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने कहा कि अगर भाजपा ने धार्मिक प्रोपोगेंडा की हवा नहीं छेड़ी होती तो भाजपा 30 से भी कम सीट पर सिमटकर रह जाती। छत्तीसगढ़ से भी कम सीटें भाजपा की आती। श्री गौतम ने कहा कि बजरंग बली और केरला स्टोरी की आड़ लेकर भाजपा जिस तरह से कर्नाटक जीतने की कोशिश की वो असफल साबित हुआ और भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। आज लोग विकास, महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, बिजली रोजगार पर बात करना चाहते हैं लेकिन भाजपा वाले इन मुददों से हटकर धार्मिक ऐंगल हर चुनाव में ले आते हैं और चुनाव जीतने की कोशिश करते हैं। जबकि कांग्रेस के नेताओं ने जनता की नब्ज पकड़कर उनके असल मुददो पर बात की वो 5 गारंटी जनता को दिया जिसके वो असल में हकदार हैं। जनता ने कांग्रेस के वादों पर भरोसा किया और हमें पूर्ण बहुमत से सरकार चलाने का जनादेश दिया है जिसके लिए देश की तमाम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कनार्टक की जनता का सिर झुकाकर उन्हें नमन करते हैं। श्री गौतम ने कर्नाटक की जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, छ0ग0 के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का धन्यवाद करते कहा कि तमाम सभी शीर्ष नेताओं ने काफी मेहनत की थी नि:संदेह इनकी मेहनत की वजह से ही इतनी बड़ी जीत हासिल हो सकी है। साथ ही पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को भी उन्होने बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिन्होने डटकर भाजपाईयों का मुकाबला किया जिसके वजह से ऐतिहासिक जीत कांगेस पार्टी की हुई है। कर्नाटक की जीत पर आतिशबाजी कर मिठाईयां खिलाने एवं जश्र मनाने के दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता, सेवा दल जिला अध्यक्ष मुकुन्द ठाकुर, शहर कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष आकाश विश्वास, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गा, कोषाध्यक्ष जयदीप मालवीय, मनोज कौरव, कमलू अतरा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राकेश मंडावी, इंदिरा ठाकुर, गीतांजलि कुशवाह, विश्वनाथ विश्वकर्मा, गजेंद्र सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button