https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
खेल – मनोरंजन

एकता के साथ संकट का मुकाबला मिलकर करें

23 जून: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, खेल के माध्यम से संसार को जोडऩे की कवायद

जसवंत क्लाडियस,तरुण छत्तीसगढ़ संवाददाता
मानव सभ्यता के आरंभ होने के साथ ही साथ मनोरंजन व स्वास्थ्य की दृष्टि से खेलकूद का विकास हुआ। समय के परिवर्तन के साथ ही रूप खेलकूद का महत्व बढ़ता गया। आरंभिक काल में एक समूह का,कबीले या कालोनी या खास विस्तारित भू-भाग की ताकत को खेलकूद में प्राप्त उपलब्धि के आधार पर नापा तौला जाता था। विश्व में आरंभिक खेलों की श्रेणी में पैदल चाल, उछलना, कूदना, फेंकना, दौडऩा, याने एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, शतरंज, ताशपत्ति, कुश्ती,सांप-सीढ़ी, लुडो, भरोत्तलन,तीरांदाजी, तैराकी, आदि आया करते थे। धीरे-धीरे इनका स्वरुप बदलता गया और आज खेल के नियम के साथ उपरोक्त खेलों को आधुनिक रुप दे दिया गया है। वास्तव में खेलकूद के माध्यम से दो पक्षों के विचार, खान-पान, रहन- सहन,कला, संस्कृति की अदला-बदली हो जाती है। जीवन में खेलकूद के बढ़ते महत्व को यूरोप के देशों के विचारकों, खेल प्रेमियों ने सबसे पहले पहचाना। फ्रांस के बैरन पियरे डी कोबर्टिन ने खेलकूद को एक विश्वमंच देने के हिसाब से 23 जून 1894 को सहयोगियों के साथ एक संस्था का गठन किया। आगे चलकर यही आधुनिक ओलंपिक खेल का आधार बना। ओलंपिक चार्टर का निर्माण हुआ। ओलंपिक स्पर्धा के नियम आदि बनाये गये। वस्तुत: यह सब कुछ प्राचीन ओलंपिक खेलों के आयोजन से प्रभावित खेल आयोजन था। ईसा पूर्व 776 से ईसा बाद 393 तक प्राचीन ओलंपिक, खेल यूनान के ओलंपिक में संपन्न हुए थे। इसी से प्रेरणा लेकर मानव जाति में खेलकूद के माध्यम से लाखों लोगों को उत्कृष्टता, सम्मान व मित्रता के मूलमंत्र के साथ आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत 1896 में एथेस यूनान में आरंभ हुआ। आज अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ में लगभग 209 देशों को मान्यता है। 23 जून को इसी घटना की याद में प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस का आयोजन किया जा रहा है। भारत में भी आज ही दिन इसका आयोजन किया जाता है। इस दिन दौड़, रैली का आयोजन होता है जबकि ओलंपिक खेलों के माध्यम से जिंदगी में खेल के महत्व को बताने के लिए अलग-अलग देशों, स्थानों में संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा आदि होती है। इसी दिन खेलों में प्रतिबंधित दवा के सेवन की दुष्परिणामों की जानकारी दी जाती है। 23 जून 2023 को 5 महाद्वीप के करीब 130 देशों में यह दिवस मनाया जा रहा है। मौसम परिस्थितियों के अनुसार कई देशों में अलग तिथि में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष पनामा, रोमानिया, तजाकिस्तान में यह दिवस मई 2023 में मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के दिन खेल से जुड़े सभी पक्षों को सम्मान दिये जाने की परंपरा भी है। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा 36 वें राष्ट्रीय खेलों के विजेता, खिलाडिय़ों, भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किये जाने की तैयारी है। खेल एक अच्छा कार्य है सब मिलकर रहे, मिलकर संघर्षों का मुकाबला करें।

Related Articles

Back to top button