https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

गांजा की अवैध बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार । जिले में अवैध गांजा, शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही एवं त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के अपराध क्र 816/2023 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के आरोपीगणों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। मामला इस प्रकार है कि 12 अक्टूबर को जरिये मुखबीर सूचना मिली की भैंसा पसरा निवासी सावित्री दुबे एवं रजनी दुबे लुकछुप कर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का बिक्री कर रहे हैं। कि सूचना तस्दीक पर रेड कार्यवाही किया आरोपियान सावित्री दुबे एवं रजनी दुबे से एक पैकेट का वजन 900 ग्राम एवं दुसरे पैकेट का वजन 400 ग्राम कुल वजनी 1300 ग्राम किमती 13, 000 रू. मिला जिसे समक्ष गवाहान के जप्त किया गया। आरोपियों संदेहियो को उनके कब्जे से मिले मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने, अपने अधिपत्य में रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु दोनो को अलग अलग नोटिस दिया गया, किन्तु कोई भी वैध लायसेंस नही होना बताये। आरोपियों का उक्त कृत्य 20(ड्ढ) हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल के तहत अपराध का घटित करना पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपीगणों के विरूद्ध 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में क्कष्ठस्क्क सुसंता लकडा, उप नि. लल्ला सिंह राजपुत, ॥ष्ट 143 अंजोर सिंह मांझी, रु॥ष्ट 985 अन्नपूर्णा बंजारे, आर. 845 चमन साहू, आर. 832 गुमान जायसवाल, रुष्ट 446 उकेश्वरी साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button