छत्तीसगढ़

इंटक ने एआइसीसी में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

सिमगा । आज 24 अकबर रोड, नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया काँग्रेस कमिटी के मुख्यालय मे भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस फेडरेशन (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल की अध्यक्षता मे, वरिष्ठ काँग्रेसी नेता पवन बंसल तथा एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के प्रशासनिक सचिव मानव शेट्टी तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिती में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर राहुल गांधी की तस्वीर वाला लगभग दस किलो वजनी केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
राहुल गांधी जिंदाबाद, नफरत तोड़ों भारत जोड़ों नारे के साथ सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और राहुल गांधी के शतायु जीवन की कामना की। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस फेडरेशन (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने कहा : इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस फेडरेशन (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने कहा कि त्याग व सेवा की प्रतिमूर्ति राहुल गांधी ने हमेशा हम कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान किया है, हम सभी कांग्रेस के उद्देश्य जऩ सेवा के लिए तत्पर हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा ने नफरत तोड़कर एक सशक्त भारत का निर्माण किया है और हाल ही में हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक राज्य में मिली विजय इसका सबसे बड़ा उदाहरण।
ये लोग रहे मौजूद: इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों मे वरिष्ठ काँग्रेसी नेता पवन बंसल, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस फेडरेशन (इंटक) के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव डॉ. हौशिलाप्रसाद शर्मा, एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के प्रशासनिक सचिव वामसी रेड्डी जी, अनिल मिश्रा राष्ट्रीय सचिव किसान कांग्रेस, इमरान खान समेत भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस फेडरेशन (इंटक) और काँग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button