https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

समाज में समय के साथ बदलाव को देखते हुए महिलाओं और बेटियों को बढ़ती जिम्मेवारी को आत्मसात करना होगा: विभा

रायपुर
विप्र शक्ति महिला मंडल के समूह द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार गोष्ठी के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शक्ति महिला मंडल की 1988 से संचालित ऐसा संगठन है, जो समाज सेवा के कार्य में हमेशा अग्रणी रहा है। जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क शिक्षा, नि:शुल्क चिकित्सा व्यवस्था, निर्धन कन्याओं का विवाह, उपनयन संस्कार आदि में संगठन अग्रणी रहा है। इसी तारतम्य में समय-समय पर वृद्ध आश्रम, निराश्रित बच्चियों में भी यथोचित सेवा उपलब्ध करावाते हैं, इन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ना प्रमुख कार्यों में है। आज के इस ज्वलंत विश्यान्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में शक्ति महिला मंडल के वर्तमान अध्यक्षा श्रीमती विभा तिवारी जी ने आज श्रीमती प्रीति शुक्ला जी को अध्यक्ष पद का दायित्व हस्तांतरित किया। वार्षिक बैठक की सर्वमान्य निर्णय के अनुकुलता को परंपरागत रुप निवृत्तमान अध्यक्षा ने अपने विशिष्ट शब्द संयोजन से प्रदर्शित भी किया। इस प्रथा की प्रशंसा करते हुए कोषा अध्यक्षा श्रीमती उषा दुबे जी ने नारी दिवस पर अपने भाषण में गृहिणियों, मातृत्व बोध के महत्व पर प्रकाश डाला। जननी की शक्तिशाली मानसिक क्षमता व सशक्तिकरण का प्रतीक केवल नौकरी पेशा महिलाएं ही नहीं अपितु वह प्रत्येक महिला है जो परिवार का अत्यावश्यक अंग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती कुसुम शर्मा जी ने किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महिलाओं की समाज में महती भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उसकी निरंतरता बनाए रखने का अव्हान भी किया। कार्यक्रम में प्रीति शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, वसुधा पांडे, सुनीता दुबे, शकुन शर्मा, अलका दीवान, कावेरी तिवारी, विजय लक्ष्मी मिश्रा, सरिता शर्मा, सुधा पांडे, भारती किरण शर्मा, अर्चना शर्मा,पदमा दीवान, ममता शर्मा, सुषमा रतना तिवारी ,पुष्प लता शुक्ला ,सुमन, सुनीता मिश्रा सहित महिला मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मंच संचालन लोकोक्तितियों व फ़ाग रसिया शब्दों से संजोया श्रीमती शजिन्ता जी ने। कार्यक्रम के समापन के साथ बधाईयाँ, शुभकामनाएं, तत्पश्च्यात होली के मिष्ठान का आनंद उठाया गया।

Related Articles

Back to top button