छत्तीसगढ़

गौठान योजना पूरी तरह फेल : श्याम बाई साहू

कसडोल । भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा ‘चलबो गौठान खोलबो पोलÓ के तहत राज्य के भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए बलौदाबाजार जिला के कसडोल विधानसभा अंतर्गत दक्षिण पलारी (संडी) मंडल के विभिन्न गोठनों के निरीक्षण किया गया। आज भाजपा प्रदेश मंत्री व प्रभारी श्याम बाई साहू जी के उपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू के नेतृत्व में दक्षिण पलारी(संडी) मंडल के ग्राम पंचायत गैतरा, सुन्दरावन, बोहारडीह, भरूवाडीह, गिधपुरी में गौठान निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौठानों में राशि खर्च करने के बाद भी उसकी हालत खराब हैं। करोड़ों खर्च करने पर भी चारा, पानी की व्यवस्था नहीं हैं। गौठान सुनसान हैं गाय सड़क व गावों में विचरण कर रहे हैं, गौठान भ्रष्टाचार का चारागाह बनकर रह गया। श्याम बाई साहू ने स्थानीय विधायक व सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत हैं तो चुनौती स्वीकार करें और हमारे साथ गौठान चले, हम दिखाते हैं, हम दिखायेंगे कैसे गौठानो में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ हैं। क्षेत्र के गौठानो में न गाय हैं, न चारा हैं, न पानी हैं साथ गौठानो मे काम करने वाली महिला समूहों को अभी तक राशि का भुगतान नही किया गया है। यह सरकार भ्रष्टाचार के लिए गौ माता को भी नही छोड़ रही है। गौठान के नाम पर लाखों करोड़ों रुपये डकार चुकी है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा प्रदेश मंत्री व प्रभारी श्याम बाई साहू, जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू, महामंत्री डागेश्वर पप्पू वर्मा, विजय कोशले, मंडल उपाध्यक्ष डागेश्वर वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला रजक, सोशल मीडिया संयोजक प्रमोद वर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष मिथलेश साहू, मुकेश साहू, परमेश्वरी वर्मा, नरेशू राम, मंशाराम साहू, महेंद्र मोनू साहू, कार्यालय प्रभारी श्यामू साहू, लीलाधर साहू, संतोष वर्मा, राजेश बल्लू वर्मा, मनीराम साहू, हिमांशु वर्मा, विक्की वर्मा, रविकुमार साहू, उमाशंकर वर्मा, देवप्रकास चन्द्रवंशी, टेकराम पटेल, देवराज सहित दक्षिण पलारी(संडी) मंडल के कार्यकर्तागण, ग्राम पंचायत गैतरा, सुन्दरावन, बोहारडीह, भरूवाडीह, गिधपुरी के ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button