पाटन जनपद अध्यक्ष बनने पर कीर्ति नायक ने संगठन एवं जनपद सदस्यों का दिया धन्यवाद

उतई । जनपद पंचायत पाटन में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। जनपद पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक के जनपद सदस्य कीर्ति नायक को मिली हैं। कीर्ति नायक प्रारंभ से ही संगठन एवं जनसेवा में सक्रिय थी। उनकी सक्रियता एवं जनसेवा के प्रति कर्मठता और लगन को देखते हुए संगठन ने उसके नाम पर मुहर लगाई हैं।जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया हैं। कीर्ति नायक ने कहा कि जनपद अध्यक्ष की जिम्मेदारी संगठन ने मुझे दी है इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल जी, संगठन महामंत्री पवन साय जी, सांसदी विजय बघेल जी, जिलाध्यक्ष , सुरेंद्र कौशिक,पर्यवेक्षक श्री राजेंद्र पाद्धे जी, मंडल अध्यक्षो, जनपद सदस्यों एवं जेष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी जनता का भी आभार व्यक्त करती हूँ।