https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

नपाध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली

जामुल । हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारत माता के जयकारे के साथ नगर पालिका क्षेत्र जामुल में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैलिया, तिरंगा केनवास तिरंगा सेल्फी का आयोजन 09 अगस्त से लगातार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नगर के जनप्रतिनिधिगण अधिकारी कर्मचारीगण स्व सहायता समुह के महिलाये एवं नगर के प्रबुध्दजनों द्वारा तिरंगा रैली निकाला गया एवं तिरंगे झण्डे का वितरण किया गया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा की देश में अमृतकाल के महोत्सव वर्ष में हमारे आजादी एवं हमारे सम्मान के प्रतीक पवित्र पावन तिरंगे झण्डा को हर घर में फहराया जाता है। जो हमारी राष्ट्रीयता की पहचान है। इसी देशभक्ति की भावना के अनुरूप आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है। रैली में प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष सुनिता चन्नेवार पार्षदगण दीपक गुप्ता, रामदुलार साहू, चुम्मन वर्मा मंडल अध्यक्ष जागेश्वर सोनी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विषेश्वर वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अकुंर पाण्डेय, उपअभियंता के एन ताम्रकार, राजस्व प्रभारी हरिश साहू, कर्मचारी संघ अध्यक्ष नीलकंठ वर्मा, हेमन्त वर्मा, हिम्मत मंडावी, पुनीत वर्मा, भानु चैहान, मोहन वर्मा, पुरूषोत्तम सोनी, महेन्द्र परगनिहा, रामु देवांगन, प्रकाश दास मानिकपुरी, हर्षा डेहरिया, आशा जंघेल, सीमा गुप्ता, वरिष्ठजन संजय शर्मा, पी.एस.साहू, अभिषेक प्रतिक बर्मन, दुर्योधन साहू, राजेश यादव सहित बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button