https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

हर घर तिरंगा अभियान का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

जगदलपुर । भारतीय जनता पार्टी ने आज रविवार को तिरंगा यात्रा का आरंभ किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्थानीय तिरंगा चौराहे में बाबा साहेब डा.अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।गगनभेदी नारों व देशभक्ति गीतों के बीच पूर्ण भव्यता के साथ निकली तिरंगा यात्रा श्री राम मन्दिर में संपूर्ण हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारा गौरव, हमारी आन बान शान है। प्रत्येक नागरिक अपने घरों में तिरंगा लगायें और टोली बना कर तिरंगा यात्रा निकाले। भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा आयोजित कर रही है। इसी तारतम्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव स्थानीय अंबेडकर वार्ड में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।मदन मोहन मालवीय वार्ड, रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड व बली राम कश्यप वार्ड में सैकड़ों कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। जगह जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बलीराम कश्यप वार्ड स्थित श्रीराम मंदिर में पहुँच कर तिरंगा यात्रा संपन्न हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने श्री राम मन्दिर में पूजा अर्चना की।
अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। घर घर तिरंगा लगाने आमजन से कहा जा रहा है। तिरंगा यात्रा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। देश के प्रति समर्पण भाव व देशभक्ति की भावना से तिरंगा यात्रा व घर घर तिरंगा का आयोजन हो रहा है। जिसमें प्रत्येक नागरिक बढ़चढ़ कर सहभागी बने। महापौर सफीरा साहू ने आभार प्रदर्शन किया।तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप,जिला प्रभारी जी वेंकट, विद्याशरण तिवारी, कमलचंद भंजदेव, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा,नवीन विश्वकर्मा,रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, रंजीत पाण्डेय, अनिल शर्मा, यशवर्धन राव, निर्मल पाणिग्रही, भारती श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, त्रिवेणी रंधारी, ममता पोटाई, नीलम यादव, मोती राम बघेल, बी जयराम,राजेश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, नरेंद्र पाणिग्रही, विक्रम सिंह यादव, आशुतोष पाल, मनोरंजन राय, प्रकाश दुग्गड़,रिंकू पाण्डेय,रामहरि पाण्डेय,छबिलेश्वर जोशी, शैलेष श्रीवास्तव,सुनील दास,मनी विक्रम, गोविन्द ईनाणी,हरीश पारेख, केतन महानंदी,रौशन सिसोदिया,योगेश पाणिग्रही, दंतेश्वर राव, योगेश मिश्रा आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button