छत्तीसगढ़

पानी की समस्या हल करने गुरु गोविंद सिंह वार्ड के कंगोली पटेलपारा में कराया गया बोर खनन

जगदलपुर । जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव के अनुशंसा एवं दिशा निर्देश पर नगर पालिका निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे के प्रयास से एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन,जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा एवं गुरु गोविन्द सिंह वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा की उपस्थिति में पानी की समस्या से निपटने वार्ड क्रमांक 36 मे कंगोली सरस्वती शिशु मंदिर के सामने पटेल पारा मे बोर खनन का कार्य सोमवार को स्थानीय पटेल पुजारी द्वारा पूजा करके प्रारम्भ किया गया।
बस्तर जिला मुख्यालय के निगम क्षेत्र में गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से निजात पाने के लिए नगर निगम ने लगभग दो दर्जन से अधिक वार्डों के लिए 27 बोरिंग स्वीकृत कराया गया है जिसमें गुरु गोविंद सिंह वार्ड के लिए 4 बोरिंग स्वीकृत हुए हैं। जिसमें पटेल पारा, प्रधानमंत्री अटल आवास,अघनपुर एवं धरमपूरा है।भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा हम सब का प्रयास है कि नगर के हर वार्ड तक जरूरी सुविधाएं, विशेष कर जल आपूर्ति समय पर पहुंचे। सभी वर्ग के लोगों को पानी की सुविधा मिल सके।महापौर संजय पांडे ने कहा इन जगहों पर बोरिंग होने से एवं पानी उपलब्ध होने पर सैकड़ो परिवारों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। गर्मी में इस बार हालात न बिगड़े इसलिए इसके लिए निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। महापौर संजय पांडे ने जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव का धन्यवाद ज्ञापित किया है. सांसद महेश कश्यप के प्रति भी कृतज्ञता जाहिर की है।जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा नगर निगम को 27 बोरिंग की स्वीकृति प्रदान करने हेतु सभी का धन्यवाद प्रेषित करना चाहता हूं। विधायक किरण सिंह देव के दूर दृष्टि एवं जनता के प्रति भावनात्मक लगाव से यह कार्य संपन्न हो रहा है। गुरु गोविंद सिंह वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा ने कहा जगदलपुर के ऊर्जावान विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर गुरु गोविंद सिंह वार्ड में बोरिंग स्वीकृत हुई है वार्ड वासियों की तरफ से मैं उन्हें धन्यवाद प्रेषित करता हूं. जगदलपुर के महापौर संजय पांडे एवं अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन के अथक प्रयास से यह काम संभव हो सका है। मैं उन्हें भी धन्यवाद प्रेषित करता हूं। क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव एवं सांसद महेश कश्यप जनता के प्रति एवं क्षेत्रीय विकास के लिए संवेदनशील है। विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे एवं नगर अध्यक्ष प्रकाश झा का जिनकी उपस्थिति में बोर खनन कार्य प्रारंभ हुआ। बोर खनन का उद्देश्य ही है कि गंभीर पेयजल संकट के दौर से वार्ड वासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सुन्दर बघेल, बलिराम कश्यप,अविनाश सिंह गौतम,सुरेश कश्यप,गीता नाग, ममता राणा,बंटू पांडेय, शशि नाथ पाठक,राजू बघेल,रितेश सिन्हा,रमा सवनक, दिलीप ठाकुर,प्रेम सेठीया सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button