https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

कांग्रेस शासन में हर वर्ग के लोगों में आई खुशहाली: सिंहदेव

बीजापुर । जिले के नक्सलगढ़ गांव आवापल्ली में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। निर्धारित समय से एक घंटे विलम्ब से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो कहा वो किया। किसानों को समर्थन मूल्य से ज्यादा राशि दी। धान खरीदी 15 के जगह इस साल 20क्विटंल खरीदी जायेगी। सरकार ने प्रदेश में सैकड़ों इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर बच्चों को बेहतर सुविधाएं तथा शिक्षा देने का काम किया है। 2018 में कांग्रेस सरकार के बनते ही राहुल गांधी के वादे पर तत्काल अमल करते हुये दो घंटे में किसानों की 9500करोड रुपये कज़ऱ् माफ किये गये। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जिस उत्तर प्रदेश राज्य से संसद में गये है, वहां धान की कीमत छत्तीसगढ़ से आधी है। छत्तीसगढ़ में धान का रेट सबसे सभी राज्यों से ज्यादा है।69 वनोपज का समर्थन मूल्य भी सरकार ने तय किये है, यहां पर वनोपज का सही दाम मिल रहा है। भाजपा शासन में वनोपज बदले नमक दिया जाता था। प्रदेश में हर वर्ग खुशहाल और समृद्ध हो रहा है। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल में एल केजी से लेकर पीजी तक निशुल्क पढ़ाई की घोषणा किये है, हम सरकार में आते ही इस पर अमल करेंगे। पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सीजी पीएससी मामले पर जांच चल रही है।
प्रदेश के हर पार्टी में बागी है, जनमत सब कुछ तय करता है। जनमत के आगे बागी कुछ नही। स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर कहा कि इस पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पद के सवाल पर कहा यह सब पार्टी हाईकमान तय करेगा। घोषणा पत्र के संबंध में बताया कि हमें आगे क्या करना वो घोषणा कर रहे है, भाजपा इस मामले में अभी पीछे है अभी उनकी कोई घोषणा नही है, हो सकता हमारी घोषणा से कुछ ज्यादा करें। दोपहर एक बजे आवापल्ली में पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। साथ प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता कोकोचंद पाढ़ी साथ आये थे। मंच पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, नीना रावतिया, नपाध्यक्ष बेनहुर रावतिया, महासचिव सुखदेव नाग, मनोज अवलम, वेणुगोपाल राव, रितेश दास, इम्तियाज खान, अनिता तेलम, रत्ना सोढ़ी सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। पुलिस प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Back to top button