https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

महापौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी का शुभारंभ

भिलाई । भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात देते हुए भिलाई तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया। अब यहां हर बृहस्पतिवार को गर्भवती महिलाओं का सोनोग्राफी नि:शुल्क किया जायेगा। वहीं प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं को आवश्यक होने पर किसी भी दिन निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्रदान किया जाएगा। महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और सुविधा प्रदान करने के प्रति राज्य सरकार सतत प्रयास में जुटी हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 को सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराना इसी प्रयास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच के लिए इस केन्द्र में आने वाली गर्भवती महिलाओं को अब सोनोग्राफी के लिए निजी पैथोलॉजी लैब में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनका समय और लगने वाले खर्च में बचत होगी। इस अवसर पर नगर निगम के एमआईसी सदस्य मोहन साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, युवा कांग्रेस के मो. आमिर, युवराज कश्यप, इंद्रजीत यादव, डॉ अर्पिता शर्मा, डॉ अर्चना पाण्डेय, डॉ नितीन कश्यप, एलएचव्ही ए दत्ता, आर विश्वास, प्रज्ञा कुशवाहा, अनिश वासुदेवन, समीर, आर गजभिए, हिमांशु सूर्यवंशी, चंपा कली सोनी, के वेंकट राव, सुपरवाइजर सैयद असलम सहित चिकित्सक और अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
पहले दिन 13 महिलाओं की सोनोग्राफी
भिलाई-3 सेक्टर के चिकित्सा अधिकारी डॉ बी. कठौतिया ने बताया कि पहले दिन 13 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी हुई। इससे पहले गर्भवती महिलाओं को कुम्हारी, झीट, सुपेला व दुर्ग जाने पर ही सरकारी अस्पताल में निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्राप्त हो पा रही थी। अब प्रत्येक बृहस्पतिवार को भिलाई-3 में डॉ सोनल चक्रवर्ती निशुल्क सोनोग्राफी करने उपलब्ध रहेंगी।

Related Articles

Back to top button