https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

प्रदेश का विकास ही कांग्रेस का लक्ष्य है: अमितेश

छुरा । गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान मे छुरा के सांस्कृतिक भवन मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रखा गया था बैठक मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी, राजीव युवा मितान, बूथ कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयुआई, गौठान समिति के साथ सभी कांग्रेस प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे शामिल हुए, राजीव युवा मितान के कार्यकर्ताओ के द्वारा राजिम विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अमितेश शुक्ल का कोसमबुड़ा चौक मे भव्य स्वागत किया गया राजिम युवा मितान के कार्यकर्ताओं द्वारा कोसमबुड़ा से बाइक रैली निकली गई जो मुख्यमार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल सांस्कृतिक भवन छुरा पहुंची अमितेश शुक्ल के पहुंचते ही ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया, कार्यकर्ता सम्मेलन मे विधायक प्रत्याशी अमितेश शुक्ल ने कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस कि असली पूंजी कार्यकर्ता है कार्यकर्ता तो कांग्रेस है और कांग्रेस है तो सब कुछ है उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को विधानसभा चुनाव मे पुरे जोश के साथ कार्य करते हुए गांव-गांव जाकर कांग्रेस पार्टी कि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने कि बात कही इस दौरान उन्होंने विपक्ष के भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है भाजपा सिर्फ झूठ परोसने का कार्य करती है किसानों कि तरक्की देखकर भाजपा वालो के पेट मे दर्द होने लगता है, प्रदेश मे कांग्रेस कि फिर से सरकार बनाने हम सबको मिलकर कार्य करना होगा कांग्रेस सरकार ने जो जनता से वायदे किये वो पुरे किये इस बार भी कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ़ करने का फैसला किया है प्रदेश का विकास ही कांग्रेस का लक्ष्य है जिसे हमें पूरा करना है इस अवसर जिला कांग्रेस उपाधयक्ष समद खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छुरा बालमुकुंद मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गरियाबंद हाफिज खान, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू ध्रुव, जनपद पंचायत छुरा उपाधयक्ष गौरव मिश्रा, मक्कु दिक्षित, सलीम मेमन, समीम खान, अवाध साहू, अवधेश प्रधान, संदीप सोनी, लोकेश्वर वर्मा, हरीश यादव, अफजल खान, बंटी साहिल, रितेश दिक्षित, शैलेन्द्र दिक्षित, दिलीप बघेल, पंचराम टंडन, शशांक चौबे, दीपक चंद्राकर, प्रतीक शर्मा, अनुराग चंद्राकर, आशा चौबे, भुनेश्वरी, सत्यवती नायक, राधिका साहू, गणेशी ठाकुर, जयराम जगत, बुधराम मरकाम, हरी सिन्हा, खेदू साहू, गोपाल राम दिवाकर, तिलेंदर साहू, गजेन्द्र ठाकुर भुवन ध्रुव, रमेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व भाजपा जिला महामंत्री देवसिंह नेताम, कपड़ा व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष नंद देवांगन संतानु देवांगन ने कांग्रेस कि नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया जिसका विधायक अमितेश शुक्ल ने गमछा पहनाकर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button