https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

अकबर ने मंडी स्थित 10 दुकानों का लोकार्पण, 9 ग्राम पंचायत के लिए सीसी रोड का किया भूमिपूजन

कवर्धा । प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने 84 लाख 89 हजार रूपए की लागत से ग्रामीण विकास के आवागमन सुविधा के लिए 9 गांव में सी सी रोड निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 10 दुकानों की सौगात दी। उन्होंने कृषि उपज मंडी में 40 लाख 7 हजार रूपए की लागत से 10 नव निर्मित दुकानों का लोकार्पण और 40 लाख 82 हजार रुपए की लागत से 09 ग्राम पंचायतों के सीसरोड निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नीलू चंद्रवंशी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, जिला महामंत्री कलीम खान, सनत जायसवाल, श्री रामचरण पटेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।कैबिनेट मंत्री अकबर ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि 9 गांव हरमो, बीरनपुर कला, खैरबनाकला, मजगांव, धौनोरा, बासीनझोरी, सोनझारी, कान्हाभैरा और भेंड्रा नवागांव में सीसी रोड निर्माण होने से आवागमन में सुविधा मिलेगा। वही 10 दुकान निर्मित होने से वायवसायिक गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित एवं कल्याण के लिए कबीरधाम जिले में 30 नए सेवा सहकारी समिति का बनाए गए है। पहले जिले में 60 सहकारी समितियां थी। इसी प्रकार 90 धान खरीदी को बढ़ाकर 107 धान खरीदी केन्द्र बनाए गए है। इससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। पूर्व में जिले के इन सभी नए समितियां के कार्यालय एवं सहगोदाम मे लिए राज्य सरकार से 7 करोड़ 66 लाख 80 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है। उन्होने कहा कि किसानों हित, कल्याण और उनके सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जन आकांक्षाओं अनुरूप पूरे जिले में तीस नए सहकारी समिति का पुर्नगठन किया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। नए समितियां और धान खरीदी केन्द्र बनने से किसानों का समय बचा है। दूरियां कम हुई है। इससे कृषि लागत में कमी और आमदनी में बढौतरी हो रही है।

Related Articles

Back to top button