https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में सीएम विष्णुदेव ने शिशु को खीर खिलाई

कवर्धा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग और वन विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। उन्होंने स्टॉल में गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट तथा किशोरियों को उपहार प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मुख्यमंत्री के साथ स्टालों का अवलोकन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी टू ईट से विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए हैं। रेडी टू ईट से ही खुरमी, सलोनी, गुलगुला, अनरसा, अइरसा, बर्फी, सोहरी, चीला, सलोनी, हलवा, लड्डू सहित विटमिन से भरपूर फलों की प्रदर्शनी लगाई गई। स्टॉल में पोषण अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की भाजी पालक, गोभी भाजी, तिवारा भाजी, लाल भाजी, मेथी भाजी, करामता, चना भाजी, मूलीभाजी, चौलाई भाजी, सुनसुनिया भाजी सहित फलों की प्रदर्शनी लगाई गई। वन विभाग के स्टाल में मुख्यमंत्री श्री साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कोदो, कुटकी और रागी से बनी लड्डू, कुकीज भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय के साथ सांसद संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, कलेक्टर जन्मेंजय महोबे , जिला सीईओ संदीप अग्रवाल बिसराम यादव, पवन साय, अजय जामवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button