https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भूपेश सरकार में माफियाराज, नशे की गिरफ्त में छत्तीसगढ़: शिवरतन शर्मा

नारायणपुर । नारायणपुर विधानसभा सभा क्षेत्र के सोनाबाल में गुरुवार को भाजपा द्वारा भ्रष्टाचारी कांग्रेस भगाओ-छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक “शिवरतन शर्मा ” ने कहा कि सरकार द्वारा बेरोजगारों को पेंशन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए, किसानों के रकबा में कटौती किया गया है। पूरे प्रदेश को शराब के नशे में झोंक दिया गया है। 266 रुपए के यूरिया को 700 रुपए में खरीदना पड़ रहा है। सरकार ने हर जगह माफिया बैठा कर रखा है।कुल धान का 90 प्रतिशत धान मोदी सरकार खरीद रही है,जिसकी वाहवाही भूपेश सरकार ले रहीं है। प्रधानमंत्री आवास छीनने का कार्य कांग्रेस सरकार कर रही है। आगे श्री पांडेय ने कहा वर्तमान भूपेश सरकार विकास नहीं करने का दृढ़ संकल्प लेकर बैठी है। पुरे प्रदेश मे विकास कार्य बंद पड़े है। जिले की सड़कों में पैदल चलना मुश्किल है। पूरा प्रदेश नशे की गिरफ्त में डूबा हुआ है। सरकार अपने किये गए वादों को पूरी नहीं कर रही है।बेरोजगार, किसान, कर्मचारी, युवा, महिला, व्यवसायी सभी परेशान हैं। देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज छत्तीसगढ़ में नहीं बची है। भूपेश सरकार दो रुपए का कार्य करती है तथा दो करोड़ का विज्ञापन करती है। सभा को “भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी व सांसद “संतोष पांडेय” ने संबोधित करते हुय कहा की प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार का आलम है। महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं का रोजागार छीनकर रेडी टू ईट निर्माण का कार्य किसी और को देकर रेडी टू ईट निर्माण में भारी भ्रष्टाचार कांग्रेस की सरकार कर रही है। हमेशा अपनी नाकामियों का ठीकरा केन्द्र सरकार पर फोडऩे वाली कांग्रेस जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास न देकर गरीबों के साथ धोखा किया है। प्रदेश की भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में किसी को नहीं छोड़ा है। पूरे छत्तीसढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया प्रमुख अधिकरियों की गिरफ्तारी इन सब का पुष्टि कर रही है। ईडी की लगातार कार्यवाही ने कांग्रेस सरकार का भ्रष्ट लोगों को पूर्ण समर्थन होना उजागर किया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ को दीमक बनकर पूरी तरह से खोखला कर रहा है। वही सभा को भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री “केदार कश्यप” ने भी सम्बोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा का कारवां निकला है। जो कि कांग्रेस हटाओ, प्रदेश बचाओ के अभियान के तहत जनसंम्पर्क में जुटा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इतिहास पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य बना कर छग में विकास की गाथा शुरू की। जो कि कांग्रेस सरकार में रुक गयी है। देश मे अटलजी के कार्यों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में नए भारत, विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है “सबका साथ सबका विकास” जिसके माध्यम से सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किये जा रहे हैं। लेकिन इसके विपरीत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का शासन नही कुशासन चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार की बयार बह रही है। राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। भूपेश सरकार में कलेक्टर व एसपी की पोस्टिंग पैसा लेकर हो रही है। ग्रामीण राजस्व संबंधी काम के लिए परेशान है। बिना रिश्वत के उनका कोई काम नहीं हो रहा है। श्री कश्यप ने आगे कहा कि कांग्रेस में आपसे में फूट है।

जिसका अंदाज़ा मंत्री टीएस सिंहदेव के हालिया बयान से लगाया जा सकता है। जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव के पहले ठोस निर्णय लेने की बात कही है। सभा को पूर्व बस्तर सांसद “दिनेश कश्यप” ने भी सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले खुद भारत से जुड़ जाए तब यात्रा निकालें। वे देश विरोधियों को सपोर्ट करते हैं और भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं। वे पहले भारत की सभ्यता व संस्कृति को जानें फिर यात्रा निकालें।आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है। सभा को पूर्व वनमंत्री “महेश गागड़ा” ने भी सम्बोधित करते हुए विकास विरोधी सरकार बताते हुए अबतक तक की सबसे भ्रष्ट सरकार निरुपित किया। प्रदेश में परिवर्तन की लहर प्रारंभ हो चुकी है। आप सभी के सहयोग व आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। आमसभा को भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए प्रदेश की भुपेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए आगामी 2023 के चुनाव मे पुन: छत्तीसगढ़ मे भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान उपस्थित जन समुदाय से किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी,विधानसभा प्रभारी मनोज जैन,बस्तर जिलापंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, बृजमोहन देवांगन,गौतम गोलछा,निर्देश दीवान,योगेंद्र पाण्डेय,रतन दुबे, संजय नंदी,तरुण चोपड़ा,प्रभूनाथ देवांगन,संतोष बघेल, रामकुमार कोर्राम,प्रताप मंडावी, संतनाथ उसेंडी सहित अन्य नारायणपुर विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता व बड़ी संख्या मे जनसमुदाय उपस्थित था।

Related Articles

Back to top button