https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर किया सांसद जगाओ प्रदर्शन

कवर्धा । गैस सिलेंडर एवम अन्य खाद्य पदार्थों के बढ़ती महंगाई पर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटटा डीसूजा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम एवम् मंत्री मो अकबर के आदेशानुसार जिला महिला कांग्रेस( ग्रामीण) अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री योगी,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रानू दुबे के सयुक्त नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यालय कवर्धा में सभी कांग्रेसजनों की उपस्थित पश्चात मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ संबोधन पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सीमा अगम ,प्रदेश सचिव शेख अनवरी,प्रदेश सचिव नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहु,रोशनी मरावी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ईश्वर शरण वैष्णव व जिला महिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष गंगोत्री योगी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार के नाकामी से बढ़ते मंहगाई को लेकर भाजपा सांसद को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी और गैस पेट्रोल की कीमत में जरा सी बड़ोतरी होती थी तो इन्ही भाजपा के लोग सड़क पर बैठ कर नारा लगाते थे आज जब होली के त्यौहार के एक दिन पहले गैस सिलेंडर की दाम 50 रु बढ़कर 1200 पहुंच गई तो ये भाजपा के लोग नजर नही आ रहे हैं, संबोधन पश्चात सभी ने भाजपा सांसद कार्यालय घेराव करने थाली पीटते हुए एवम् मंहगाई डायन खाय जात है भाजपाई सांसद मोदी मोदी गाए जात है नारा लगाते हुए प्रदर्शन किए । पुलिस प्रशासनद्वारा प्रदर्शन को रोकने बेरिकेट लगाई गई थी जिसे शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू दुबे,मीडिया प्रभारी गोरेलाल चंद्रवंशी,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सीमा अगम,प्रदेश सचिव शेख अनवरी ,शहरउपाध्यक्ष रचना कोसले,फूलवती डहरिया त्रिवेणी मानिकपुरी बेरिकेट तोड़ते हुए भाजपा कार्यालय के पास पुलिस बल द्वारा रोकने पर जमकर नाराबाजी की शहर महिला अध्यक्ष ने बढ़ती महगाई को लेकर भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय को संदेश दिया की आज हम महिलाएं गैस की बढ़ती कीमत से परेशान है हम चाहते है की आप सदन में हमारी बातो को मोदी जी के समक्ष रखो, ताकि महंगाई से छुटकारा मिल सके। आज के इस कार्यक्रम में योग आयोग सदस्य गणेश योगी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहु उपाध्यक्ष चोवा साहु,जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तिवारी,पूर्व जिला महामंत्री तुकेश्वर साहु,जलेश्वर यादव,शहर सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष पदूम सेन, रूपेंद्र मानिकपुरी, मणिकांत त्रिपाठी, लालजी सोलंकी,चेतन पटेल, महिला कांग्रेस से पार्वती सोनी पुष्पा साहू मंजू शरद बांगली लक्ष्मी सत्य बंसी गोमती साहू कल्याणी श्रीवास लता ना गीत सुमित्रा धुर्वे सुनीता पांडे अनीता नेताम उमा यादव, सविता यादव संध्या कहार,आदि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button