https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भाममो प्रदेश मंत्री भावना बोहरा ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कवर्धा । प्रकृति के संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए एक बार पुन: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा द्वारा सार्थक प्रयास किया गया। लोगों को पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उसके संरक्षण के लिए जनजागरूकता लाने हेतु भावना बोहरा के नेतृत्व में एवं भाजपा रणवीरपुर मंडल के साथ एवं सहयोग से “एक पेड़ विश्वास का” अभियान के तहत भाजपा रणवीरपुर मंडल अंतर्गत आने वाले प्रत्येक गांव के प्रत्येक घरों में लगभग 15000 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधा रोपण किया गया। भाजपा रणवीरपुर मंडल अंतर्गत समस्त गाँव में क्षेत्र की जनता ने अपनी सहभागिता निभाते हुए अभियान को सार्थक बनाने में अपनी भूमिका निभाई और अपने-अपने घरों के आस-पास, खाली स्थानों, तालाब के किनारों में पौधारोपण कर वृक्ष बनने तक उसके संरक्षण की शपथ ली।इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि प्रकृति ने पेड़-पौधे के रूप में मानव जीवन को एक बहुत बड़ा उपहार दिया है, इसका संरक्षण हम सभी का दायित्व बनता है। मानव जीवन के लिए सबसे आवश्यक है ऑक्सीजन गैस, जो हमें वृक्षों से प्राप्त होता है। यदि वृक्ष ही नहीं रहेंगे तो मानव जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है। वर्तमान में वृक्षों की कटाई की वजह से हमारे पर्यावरण पर गहरा असर पड़ रहा है। जलवायु में परिवर्तन, पानी का स्तर नीचे जाना, लगातार बढ़ता प्रदूषण पर्यावरण को हो रही भारी क्षति आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या हैं, लगातार हो रहे औद्योगिक विकास के परिणाम स्वरूप पर्यावरण पर गहरा प्रभाव पड़ा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अत्यंत अनिवार्य है कि वनों एवं जंगलों की सुरक्षा के साथ-साथ अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण तथा उनकी सतत सुरक्षा के प्रबंध किये जाने की दिशा में नियमित कार्य किए जाए। हमारी आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण के साथ उनके बेहतर जीवन के लिए हमें मिलकर आज अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना होगा।
इसी के मद्देनजर और प्रकृति से प्राप्त संसाधनों के प्रति अपना ऋण चुकाने के लिए भाजपा रणवीरपुर मंडल के साथ एवं विशेष सहयोग से प्रयास करते हुए हमने यह अभियान चलाया और इस अभियान में जिस प्रकार से हमारे क्षेत्रवासियों का सहयोग मिला है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। हमारा यह अभियान उनके इस अमूल्य योगदान के बिना संभव नहीं हो पाता जिसके लिए मैं इस अभियान में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों एवं भाजपा रणवीरपुर मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी का आभार व्यक्त करती हूँ। मुझे बहुत ही ख़ुशी है कि आज जिस प्रकार से क्षेत्र की सम्मानीय जनता ने इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई और पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ली है उसके सकारात्मक प्रभाव हमें भविष्य में देखने को मिलेंगे और “हमर गाँव, हरियर गाँव” का जो हमने ध्येय रखा है उसे पूरा करने में यह अभियान एवं क्षेत्र की जनता का बहुमूल्य सहयोग इसे और भी प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जो इस अभियान से नहीं जुड़ पाए हैं मैं उनसे भी आग्रह करती हूँ की आप भी अपने घरों में, कार्यालय स्थल में, आस-पास खली स्थानों में एक पेड़ विश्वास का जरुर लगाएं और पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के प्रति जरुर प्रयास करें।विदित हो की पूर्व में भी भावना बोहरा द्वारा “हमर गाँव, हरियर गाँव” अभियान के तहत 15000 फलदार एवं छायादार पौधारोपण किया गया था। इस वर्ष भी उसी संकल्प ले साथ एक पेड़ विश्वास का अभियान के माध्यम से क्षेत्रवासियों के साथ 15000 से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु उनके द्वारा सराहनीय प्रयास किया गया। अभियान के तहत रणवीरपुर मंडल में आने वाले प्रत्येक गाँव के प्रत्येक घरों में लोगों ने एक साथ पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। इसके साथी ही भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले सहित आस-पास के जिले में निवासरत हर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा, महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा, सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को प्रोत्साहन, खेल और गरीब, जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य के साथ लगातार सक्रीय भागीदारी निभाते हुए अनवरत कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा विस्तारक हुकुम सिंह, कवर्धा भाजपा जिला मंत्री रोशन दुबे, भाजपा रणवीरपुर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र वर्मा, बसंत बोहरा, राजू पारख, जिला कार्यकारिणी सदस्य देवनाथ यादव,मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, मंडल महामंत्री राजेंद्र साहू,धरमपाल कौशिक,भगवानी साहू, रामलखन साहू,कुमार कौशिक,चंद्रकुमार कौशिक,गजाधर कौशिक, रमेश कौशिक,डॉ. अटल सेंगर, डाकवर पटेल,गंगासागर पटेल,संतोष गुप्ता, दिनेश पटेल,गोकुल साहू,खेदू साहू,कांसी पाली,गिरीश साहू,देवकुमार साहू,गम्मू प्रजापति,डॉ. दिलीप साहू,टोपेन्द्र साहू,गौकरण दास मानिकपुरी, संगीता साहू मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा,तिलक सेन मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा,राजू पटेल मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा,दिनेश कौशिक मंडल महामंत्री किसान मोर्चा, गोपाल कौशिक, सुदर्शन कुंभकार महामंत्री युवा मोर्चा,ऋषभ वर्मा महामंत्री युवा मोर्चा,सुर्या कौशिक, श्रवण मरकाम मंडल अध्यक्ष अजजा मोर्चा, चंद्रा साहू,नोहर साहू,संतोष साहू,डॉ. अरुण साहू,रोहित पटेल,चंद्रा साहू,अनिल तिवारी,हरिश्चंद्र साहू,तुकाराम पटेल,सत्यम अग्रवाल, टेकम मेरावी, शुभम, अजय निर्मलकर सहित भाजपा रणवीरपुर मंडल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button