छत्तीसगढ़

आदिवासी समाज के नायकों की याद दिलाने भाजपा ने निकाली आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा

गरियाबंद । भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने रविवार को गरियाबंद जिले के विभिन्न स्थानों में आम जनसभा की। मरकाम आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा के तहत गरियाबंद पहुंचे थे। इस दौरान आमसभा में प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज के जननायक शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधूर, शहीद गैंद्र सिंह, माता राजमोहनी देवी, संत गाहिरागुरु को याद किया। कहा की देश की आजादी के लड़ाई से लेकर देश और छत्तीसगढ़ के विकास तथा जल जंगल जमीन की सुरक्षा में आदिवासी समाज की भूमिका अहम रही है। शहीद वीर नारायण सिंह ने भूखों का पेट भरने के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। शहीद गुण्डाधुर और शहीद गेंद सिंह ने आदिवासी संस्कृति के लिए अपनी बलिदान दे दिया था। संत गहिरा गुरु एवं माता राजमोहनी देवी ने सामाजिक चेतना, उत्थान और शराबबंदी के लिए अपना जीवन खपा दिया। इसके अलावा कई समाज के कई लोगो ने अपने प्राणों को न्योछावर किया है।
आज आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा के माध्यम से हम उन सभी जननायको के त्याग और बलिदान को याद करते हुए इस सम्मान यात्रा के माध्यम से आदिवासी समाज को जागरूक और एकजुट करने का प्रयास कर रहे है।
यात्रा के दौरान उन्होंने गरियाबंद जिले के छुरा, कनसिंघी, टोनहीडबरी, कोड़ामाल, दादरगांव नया, रसेला, पिपरछेड़ी, बारूला में जनसभा की। मालूम हो की यात्रा का शुभारंभ 9 जून को शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मस्थली सोनाखान से प्रारंभ किया गया था। जो बसना, बागबाहरा होते हुए गरियाबंद पहुंची है। गरियाबंद में भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी, आईटीसेल संयोजक सागर मायनी ने यात्रा का सम्मान किया। जिसके बाद यात्रा मैनपुर, सिहावा, नगरी के लिए आगे बढ़ गई। इस दौरान यात्रा में विधायक डमरूधर पुजारी, अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी, सदस्य हलमान ध्रुवा, जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव, जनपद अध्यक्ष टोकेश्वरी मांझी, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु राज शाह, दीपेश दीवान, आशु पोटाई, योगेंद्र ध्रुव, जितेंद्र मांझी, भुवन लाल बघेल, लैबानो मांझी, हिरामन ध्रुव शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button