https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

2023 में बहुमत से फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार

देवभोग । छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव देवभोग दौरे पर पहुँचे है। जनक ने ब्लॉक के 15 से ज्यादा गॉव का दौरा कर लौटने के बाद स्थानीय विश्राम गृह में तरुण छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए कहा कि गॉव-गॉव में सीएम भूपेश के कामकाज की चर्चा है। किसान पुत्र को प्रदेश के मुखिया के रूप में पाकर किसान बहुत ज्यादा खुश है। किसानों को उनके फ़सल का सही दाम मिलने से किसान संतुष्ट है। जनक ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार के कार्य और जनकल्याणकारी योजनायें कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र साबित होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही है। जिसकी वजह से वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद जनता का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ गया है , 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को ख़ारिज दिया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं में हताशा है,वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के कार्य है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के 4 सालों के काम की लंबी सूची है। जनता कांग्रेस सरकार बनाम बीजेपी के 15 साल की तुलना कर रही है। जनक ध्रुव ने कहा कि भूपेश सरकार ने आदिवासियों से किये वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 4 साल में आदिवासी वर्ग के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य एवं कानूनी अधिकार के लिये अनेको कार्य किये हैं।

Related Articles

Back to top button