https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भक्त माता कर्मा सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी: माहेश्वरी

सिमगा । मुसवाडीह में साहू समाज ने भक्त शिरोमणि माता कर्मा की पूजा अर्चना आयोजित की। इसमें पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि माता कर्मा साहू समाज सहित सभी समाज के लिए प्रेरणा दायी हैं। मां कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग और भक्ति समर्पण की देवी हैं।
महेश्वरी ने आगे कहा कि परम् आराध्य साध्वी भक्त शिरोमणी मां कर्मा देवी देश-विदेश में सर्व साहू समाज की आराध्य देवी की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से सैकड़ों वर्षो से चली आ रही है। आराध्य मां कर्माबाई के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दु:ख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। महेश्वरी ने आगे कहा कि साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा को पूरे देश और छत्तीसगढ़ के साहू समाज बड़ी श्रद्धा के साथ पूजन करता है। मुसवाडीह में इसी तरह का आयोजन किया गया। यहां साहू समाज के लोगों ने पूजा अर्चना की। माहेश्वरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज की महती भूमिका रही है। यह समाज बहुत ही मेहनत कस एवं ईमानदार समाज है। समाज के युवा हो या महिलाएं सभी मेहनत कर आगे बढऩे पर भरोसा रखते हैं। यहां माहेश्वरी ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही समाज के लोगों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समेलाल साहू, अश्वनी साहू, प्रेमलाल साहू, सीताराम साहू, तुलाराम साहू, ईश्वर साहू, केवल साहू, केशव साहू, मोहित साहू, विनोद साहू, पिलूराम साहू, टपेश साहू, जेठू साहू, विष्णु साहू, डोमार साहू आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button