छत्तीसगढ़

युकां के वाक फॉर डेमोक्रेसी पोस्टर का विमोचन

कवर्धा । भारतीय युवा कांग्रेस कवर्धा द्वारा संभाग,जिला,विधानसभा पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण बैठक आहूत किया गया। सर्व सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री माननीय मो.अकबर भैया,छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी डॉक्टर पलक वर्मा ,सह प्रभारी इकबाल ग्रेहवाल,प्रियंका सरसार,प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस आकाश शर्मा,सहप्रभारी भावेश शुक्ला,जिला प्रभारी चेतन भानुशाली,कवर्धा प्रभारी प्रतीक यदु,युवा कांग्रेस अश्वनी वर्मा,जिला अध्यक्ष चंद्रभान कोसले के उपस्थिति में हुआ।प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस भावेश शुक्ला एवम चेतन भानुशाली,प्रतीक यदु ने बताया कि कबीरधाम जिले के कवर्धा,पंडरिया विधानसभा के पदाधिकारीयों द्वारा किए कार्यों का मूल्यांकन सहित वाक फॉर डेमोक्रेसी का पोस्टर विमोचन,पोस्ट कार्ड प्रोग्राम किया गया।साथ ही यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो पर काम करने को लेकर चर्चा और केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने को लेकर सड़क से संसद तक आम जन का आवाज एवम हक के लिए लड़ाई लड़ा जाएगा। अध्यक्ष युवा कांग्रेस कवर्धा विधानसभा वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि देश के अंदर दो विचारधारा चल रही है,एक भारत को जोडऩे की,एक भारत को तोडऩे की।हमको ये तय करना है कि हमको किस विचारधारा के साथ चल रहा है।आज सच को बोलना तलवार की धार,बंदूक की नोक के समान है।पर अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए बोलना तो पड़ेगा।देश की वर्तमान हालात पर आज विचार करने की जरूरत है।लगातार लोकतंत्र की हत्या किया जा रहा है,सविधान को कमजोर किया जा रहा है,इन देश विरोधी ताकतों के खिलाफ हम सबको मिलकर लड़ाई लडऩे की जरूरत है। उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button