https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

महिला दीदियों को गौठान और रीपा से मिल रहे रोजगार के नए अवसर: डॉ. टेकाम

राजिम । राजिम माघी पुन्नी मेला के तीसरे दिन मंगलवार को आजीविका से आर्थिक सशक्तिकरण की ओर के तहत स्वसहायता समूह दीदीयों का बिहान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के मुख्यआतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिहावा विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ने की। इस अवसर पर मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप महिला दीदियों को उन्नती के पथ पर अग्रसर करने विशेष योजनाएं चलाई जा रही है। गौठानों और रीपा के माध्यम से हजारों बहनों का आजीविका संवारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर बढ़ रहे हैं। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश धान का कटोरा है। यहां किसान की आर्थिक विकास के लिए कर्ज माफी और समर्थन मूल्य में धान की रिकार्ड तोड़ खरीदी की है। सभी किसानों का धान खरीदी किये हैं। पहली बार बिना किसी शिकायत के धान खरीदी सफलता पूर्वक हुआ है। यह अपने आप मे अद्भुत है। धान खरीदी में हमें देश में दूसरा स्थान मिला है। मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि वन अधिकार पत्र के माध्यम से भी सशक्तिकरण करने का कार्य किये हैं। लघु वनोपज में कुल देश का 74 प्रतिशत लघुवनोपज हमारा राज्य खरीद रहे हैं। पहली बार मिलेट्स की खरीदी कर रहे हैं। कोदो कुटकी की खरीदी के बारे में किसी ने सोंचा नहीं था। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अंग्रेजी स्कूल खोलने का कार्य किये हैं। मंत्री जी ने बिहान समूह की महिलाओं की मांग पर गरियाबंद में बिहान चौपाटी खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि चौपाटी के संचालन से आप सभी को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी भवनों को गोबर से बने पेंट का उपयोग किया जाएगा। हमारी सरकार द्वारा गोबर से बिजली बनाने की तैयारी की जा रही है। गोबर से इतनी आय हो सकता है, तो समृद्धि होगी ही। उन्होंने शासन की कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समिति के माध्यम से बहनों को लाभ मिल रहा है।
मंचीय कार्यक्रम के पूर्व मंत्री श्री टेकाम ने विभिन विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया, जिसमें 6 करोड 90 लाख 35 हजार रुपये के 228 कार्यों का भूमिपूजन और 2 करोड़ 39 लाख 36 हजार रुपये के 51 कार्यों का लोकर्पण किया गया। उन्होंने महिला समूहों द्वारा बनाए गए स्टॉल का अवलोकन करते हुए उनके उत्पादों की सराहना की और बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए बिहान योजना से जोड़कर रोजगार मूलक कार्य उपलब्ध करा रही है। इस योजना ने ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। साथ ही स्व सहायता समूह के रूप में संगाठित कर उन्हें क्षमतावर्धन आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार प्रदान किया जा रहा है। आज महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होकर अपने सपने को साकार कर रही हैं। गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर ने कहा कि बिहान समूह की महिलाओं को हमारी सरकार ने लाभ दिया है। पहले महिलाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा था। अब गौठान के माध्यम से लाभ अर्जित कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिलाओं की सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे बहनें आत्म निर्भर बनी रहे।इस अवसर पर मंत्री डॉ. टेकाम ने ग्राम डुमाघाट के किसान नारायण मरकाम को अनुदान में 10 लाख रूपए का ट्रैक्टर ट्राली प्रदान किया। उन्होंने आदर्श शिक्षक पुरस्कार अंतर्गत आदिवासी बालक आश्रम धवलपुर के दुर्योधन मरकाम को 10 हजार रूपए प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार दमोदर साय नेगी आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा 7500 रूपए एवं तृतीय विष्णुचरण सोनवानी आदिवासी बालक आश्रम बुरजाबहाल 5000 रूपए प्रदान किया गया। फिंगेश्वर ब्लॉक के 20 मोची परिवार को मोची पेटी प्रदान किया गया। वहीं आदिवासी संस्कृति का परिरक्षण एवं विकास योजना अंतर्गत तीन संस्कृति दलों को 10-10 हजार रूपए के अलावा 20 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत श्रीमती लक्ष्मी साहू, फिरतु राम कंवर, जनपद अध्यक्ष पुष्पा-जगन्नाथ साहू, जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, रामा यादव, बनसिंह सोरी, वंदना राजपूत, भरत दीवान, सरपंच सुंदर साहू, सरपँच सीताराम ध्रुव, जनप्रतिनिधिगण, गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव एवं बिहान के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला दीदी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button