सनातनी परंपरा के साथ शपथ ग्रहण करेंगे महापौर संजय पांडे

जगदलपुर । नगर के नए महापौर संजय पांडे एवं पार्षदों ने आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक नीलकंठ टेकाम,नारायण चंदेल तथा कमलचंद भंजदेव की उपस्थिति में शपथ ली माई दंतेश्वरी की कृपा हमेशा बनी रहे इस उद्देश्य से मंदिर के सामने प्रांगण में शपथ समारोह का आयोजन किया गया । सनातनी परंपरा के अनुसार मंदिर के पुजारी अपने वेद मंत्रोच्चार द्वारा इस कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे को माई दंतेश्वरी की कृपा से जनहित में लोगों की सेवा करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया। शंख ध्वनि और बस्तर के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन के बीच शपथ ग्रहण हुआ।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव समारोह के मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किरण सिंह देव ने की। विशेष अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप, उपाध्यक्ष आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक कोंडागांव लता उसेंडी, बस्तर सांसद महेश कश्यप, सांसद कांकेर भोजराज नाग, विधायक अंतागढ़ विक्रम उसेंडी, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम, विधायक कांकेर आशाराम नेताम, निवर्तमान महापौर सफीरा साहू थे। भाजपा नेता, कार्यकर्ता, शहर के गणमान्य नागरिक, समाज प्रमुख उपस्थित थे। महापौर संजय पांडे ने लोगों का आभार माना है। वहीं कलेक्टर हरिस एस और नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने नगर वासियों को धन्यावाद दिया।