https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भाइयों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

दंतेवाड़ा । भाई बहन के पवित्र रिश्तों में मधुरता घेलने वाला भारतीय संस्कृति से जुड़ा पर्व रक्षाबंधन का त्यौहार दंतेवाड़ा सहित ग्रामीण अंचलों में पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाईयों पर रक्षासूत्र बांध, आरती उतार मिठाईयां खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने भी इस शुभ अवसर पर बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाले इस पर्व की तैयारी श्रावण माह के आते ही शुरू हो जाती है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज रक्षाबंधन का पर्व उमंग एवं उत्साह से मनाया जा रहा है। त्यौहार के मद्देनजर सोमवार को सुबह से ही बाजारों में काफी गहमा गहमी रही। मिष्ठान एवं गारमेंट की दुकानों में लोगों की भारी भीड़ लगी रही। पिछले कुछ सालों से रक्षाबंधन पर हर वर्ष भद्रा का प्रकोप पड़ने का रिवाज सा चल पड़ा है। इस साल भी रक्षाबंधन पर भद्रा का साया पड़ा है। पंडितों के मुताबिक इस साल भी राखी के दिन भद्रा का प्रकोप लगा है। सुबह से लेकर दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक भद्रा का साया छाया रहा । डेढ़ बजे के बाद ही बहनों ने अपने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बहनें अपने भाईयों के माथे पर स्नेह का तिलक लगाकर उनकी आरती उतार रक्षासूत्र बांध मिठाई खिलाकर अपने भाईयों के दीर्घायु जीवन की कामना की। भाईयों ने भी नगद राशि व मनपसंद की चीज देकर अपनी बहनों को उपकृत किया साथ ही हर परिस्थिति में बहनों की रक्षा करने का वादा किया। आज सावन का आखरी सोमवार पड़ने से भोलेनाथ के भक्त सुबह मंदिर पहुंचकर परंपरा अनुसार भगवान को जल चढ़ाया और अपने आराध्य भोलेबाबा को राखियां अर्पित कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। पंडितों ने अपने यजमानों के घर जाकर राखियां बांधी और दक्षिणा प्राप्त की। नगर की महिलाएं प्रात: दंतेश्वरी मंदिर पहुंच देवी मां से अपने भाईयों तथा परिजनों के स्वस्थ्य एवं सुरक्षित जीवन के लिए माता से कामना की। रक्षाबंधन का पर्व हर आयु वर्ग के लोग बड़े ही धुम-धाम से के साथ मना रहे हैं। मोबाईल पर भी दूर रहने वाले भाई बहन एक दूसरे को पर्व विशेष की बधाई एवं संदेश भेजते देखे गए।
————————————————————————————————

Related Articles

Back to top button