छत्तीसगढ़

विधायक ने किया गौरकापा में नए धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ

कवर्धा । विधायक पंडरिया एव सदस्य मुक्यमंत्री अधोसरंचना उन्नयन विकास प्राधिकरण ममता/मनोज चंद्राकर ने ग्राम गौरकापा पुराना खैरझिट्टी के नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों एव क्षेत्र की कृषक बंधुओ को दी सौगात द्यखरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश सहित जिले में विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों द्वारा 1 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ हो गयी है। जिले के किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा हाल ही में नवीन धान उपार्जन केन्द्र की स्वीकृति प्रदान की है वही विधायक पंडरिया के अथक प्रयास से उनके विधानसभा पंडरिया अंतर्गत विकासखण्ड पंडरिया के वनांचल ग्राम गौरकापा खैरझिट्टी पुराना में नवीन धान उपार्जन की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गई वही विधायक ममता/मनोज चंद्राकर बुधवार को गौरकापा (खैरझिटी पुराना) नवीन धान खरीदी केन्द्र का रिबन काटकर शुभारंभ की एव कृषक बंधुओ का धान तौल कर धान खरीदी का श्री गणेश की एव उन्होंने शासन द्वारा किसानों की सुविधा हेतु शुरू किये गये टोकन तुंहर हाथ एप की भी जानकारी दी उन्होंने जानकारी देते हुए कहा ऐप के माध्यम से किसानों को अपना धान विक्रय करने हेतु आवश्यक टोकन प्राप्त करने में सुविधा होगी विधायक ममता ने कहा इससे किसानों के समय की भी बचत होगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जा रहा है और किसान हित में अनेक निर्णय भी लिये जा रहे हैं। शासन द्वारा इस दूरस्थ अंचल गौरकापा (खैरझिटी पुराना) में नया धान उपार्जन केन्द्र स्थापित किया गया है। इससे यहाँ आसपास के किसानों को अपना धान विक्रय करने में सुविधा होगी। वहीं किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान विक्रय कर आर्थिक रूप से सशक्त होंगे, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। क्षेत्र में धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ होने से किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखायी दी आगे विधायक ममता चंद्राकर ने किसानों से आग्रह किया कि वे धान की खेती के साथ-साथ अपने खेतों में फलदार पौधे पपीता, केला, आम, अमरूद, भी लगाये, जिससे उनके आमदनी बढ़ सके। इसके अलावा कोदो-कुटकी-रागी, अरहर, चना, मूंग की भी खेती करें। उन्होंने राज्य शासन द्वारा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों का उल्लेख किया साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आव्हान भी किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button