छत्तीसगढ़

परसदा ख में नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात,संसदीय सचिव का किसानों ने जताया आभार

महासमुन्द। महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसदा ख में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति पर किसानों में हर्ष है। क्षेत्र को किसानों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर खरीदी केंद्र की स्वीकृति पर आभार जताया। इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि यहां खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को अब सात किमी दूर खट्टी स्थित धान खरीदी केंद्र नहीं जाना पड़ेगा। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि परसदा ख के ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से धान बिक्री में होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए ग्राम में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की थी। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने के लिए ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके राज्य शासन ने परसदा ख में नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए स्वीकृति दी। जिस पर खट्टी सोसायटी अध्यक्ष हुलासगिरी गोस्वामी, शेखर चंद्राकर, चमन सिन्हा, मंशाराम साहू, कमलेश ध्रुव, खेमराज साहू, नारायण साहू, हुमेश ध्रुव, गोवर्धन चंद्राकर, संतोष सिन्हा, योगी ध्रुव, सनथ ध्रुव, बलद ध्रुव, हिरासिंग ध्रुव आदि ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर का आभार जताया है। इधर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार लगातार किसानों के हितों में फैसला ले रही है। कर्जमाफी के साथ ही समर्थन मूल्य में किसानों का धान खरीदा जा रहा है। मेहनतकश किसानों, मजदूरों और गरीबों का दर्द समझकर जन सरोकार के अनेक नीतिगत फैसलों से आज किसान, गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग खुशहाल हैं। राज्य सरकार के किसान हितैषी फैसलों से लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों में ध्यान रखते हुए विधानसभा क्षेत्र में नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए स्वीकृति दिलाई गई है। उनके कार्यकाल में बडग़ांव, कोसरंगी, अचानकपुर, अछोला, सरईपाली, डुमरपाली, सलिहाभाठा व मालीडीह में नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिली है। जिससे किसानों को धान बेचने में होने वाली परेशानियों से राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button