https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

अकबर ने 1.71 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की आधारशिला रखी

कवर्धा । राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज सोमवार को अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 42 अलग-अलग ग्राम पंचायतों और उनके आश्रित ग्रामों के समूचित विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा जनपद पंचायत क्षेत्र के 42 ग्रामों में एक करोड़ 71 लाख रूपए के अलग-अलग विकास कार्यों की आधार शिला रखीं। इन विकास कार्यों में अलग-अलग समाज की जनआकांक्षाओं के अनुरूप सामुदायिक भवन, मंच निर्माण, मंगलभवन और महिला स्व सहायता समूहों के लिए भवन निर्माण के कार्य शामिल है। केबिनेट मंत्री अकबर ने ग्राम पंचायतों से आए प्रतिनिधियों से संबोंधित करते हुए कहा कि वे सैदव ईमानदारी से कबीधाम, कवर्धा के क्षेत्र विकास और आवश्यकता के अनुसार समाज, संगठन, समिति और संस्था के विकास के लिए उन्हे जरूरत के आधार पर संसाधन उपल्ब्धता के लिए तत्पर रहेंगे। उन्हांने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्गो के विकास के लिए प्रयासरत है और अनेक योजनाएं और कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे है। इस अवसर पर क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरी साहू , नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, कवर्धा कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू सहित क्षेत्र के जनपद सदस्य, पंच, सरंपच गण विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button