https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

अरविन्द केजरीवाल कीरिहाई के लिए आप नेताओं ने किया एक दिवसीय उपवास

राजिम । आम आदमी पार्टी राजिम विधानसभा के पदाधिकारीयों ने राजिम बस स्टेण्ड में अरविन्द केजरीवाल के रिहाई के लिए एक दिवसीय उपवास रखा जिसमे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सियाराम ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरविन्द शर्मा, राजिम ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शाहू, छुरा ब्लॉक अध्यक्ष चमन यादव, पाण्डुका ब्लॉक अध्यक्ष सेवाराम साहू, महेश यादव एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए सुबह 11बजे से दोपहर 1बजे तक राजिम में किया उसके बाद प्रदेश कार्यालय गांधी प्रतिमा आजाद चौक के पास रायपुर में सभी पदाधिकारी व कारकर्ता पंहुचे सभी कारकर्ता ने कहा की अरविन्द केजरीवाल की गिरप्तारी राजनितिक सरयंत्र है मोदी जी आम आदमी पार्टी को ख़तम करना चाहते है अरविन्द केजरीवाल को जबरस्ती श्वष्ठ ने गिरफ्तार किया उसके पास केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है केवल लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी मत लड़ सके इसलिए गिरफ्तार कर लोकतंत्र कि ह्त्या कर रहे है सभी ने एक शुरू में कहा जेल के ताला टूटेंगे, अरविन्द केजरीवाल छूटेंगे आपको बतादे अरविन्द केजरीवाल को श्वष्ठ ने 21मार्च को शराब घोटाला के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद 6 और 4 दिन के रिमांड पर भेजा था जिसके बाद 31 मार्च को दिल्ली के राम लीला मैदान में देश के लोकतंत्र व सविधान बचाओ महारैली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के रिहाई के लिए आम आदमी पार्टी व इंडिया गठबंधन की महरैली हुआ था जिसमे गरियाबंद जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर व मोहन चकधारी शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button