https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

शहर महिला कांग्रेस ने किया हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का समापन

कवर्धा । राष्ट्रीय महिला कांग्रेस,प्रदेश महिला कांग्रेस,के निर्देश पर मंत्री मो अकबर भैया जी क्रेडा सदस्य श्री कन्हैया लाल अग्रवाल जी के आदेशानुसार दिनांक 29 जनवरी से लगभग आज 50 दिन में शहर के सभी वार्डो में राष्ट्रीय कांग्रेस युवा नेता राहुल गांधी जी के प्रेम सद्भावना की संदेश , एवम् केंद्र सरकार की नाकामी से देश में फैल रही अराजकता के माहौल,बढ़ती मंहगाई,चौपट होती अर्थव्यवस्था , को बताने , एवम् शहर में केबिनेट मंत्री विधायक मो अकबर जी के द्वारा कराए जा रहे ऐतिहासिक विकास निर्माण कार्य को आम नागरिक ,से मिलकर लोगो से हाथ से हाथ मिलाकर चलने की संदेश देने के लिए शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रानू दुबे ने अपनी महिला पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ इस यात्रा को शुरू की जो आज दिनांक 19 मार्च को कांग्रेस कार्यालय से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल कर समापन की । समापन कार्यक्रम के दिन मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के क्रेडा सदस्य श्री कन्हैया लाल अग्रवाल जी ने संबोधन में कहा कि,केंद्र में भाजपा की सरकार जब से विराजित हुए है, युवाओं,गरीबों आम जनता पराजित पस्त हो रहे है,आज देश में मंहगाई चरम सीमा पार कर रही है,मोदी जी पूजीवादी सरकार है, अग्रवाल जी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा निकल कर देश में फैलते नफरतों के माहौल को बदल कर प्यार से साथ चलना,प्रेम से जुड़कर जीने की संदेश सबको दिया साथ ही सभी जिला ब्लाक शहर में इस यात्रा को संगठन के माध्यम से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल कर आम नागरिक से रूबरू होने की संदेश दिया,अग्रवाल जी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कि आदेशित कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज शहर महिला कांग्रेस ने सभी वार्डो में पूरा कर मिसाल कायम की,अपने संबोधन में अग्रवाल जी ने महिला कांग्रेस की सभी कार्यकर्ताओ की हौसला आफजाई की, तत्पश्चात यह यात्रा शहर के प्रमुख गली मोहल्ले से गुजरते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय में समापन किया गया, । कार्यक्रम संपन्न करते हुए शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू दुबे ने सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ को आभार धन्यवाद दिया । हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान में प्रदेश सचिव शेख अनवरी जी, नारायणी टोंडर जी,सेवादल प्रदेश महासचिव रामेश्वरी चौहान,शहर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रचना कोसले रोशनी मरावी फूलवती डहरिया त्रिवेणी मानिकपुरी नौशाद खान, महासचिव संतोषी मानिकपुरी चंदा जोशी लता नाविक सुमित्रा धुर्वे लीला देवी पोर्ते मीडिया प्रभारी मुस्कान देशलहरे, भारती जायसवाल, सचिव रेखा लंझी, तीजन भट्ट,संध्या कहार,शिवकुमारी देवांगन, कुंती यादव, सरिता कौशिक, कौशल्या गंधर्व ,नीरा शर्मा, कुमारी,चैती मसीह, बानो,सयुक्त सचिव ममता देवांगन,राज दुबे, राधा निषाद, शिवबती कौशिक,अरुंधती साहु, सहोद्रा लांझी,भगवती राजपूत, कात्या बाई, पंच बाई,चंद्रिका रजक, एवम् कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा दल शहर अध्यक्ष पदूम सेन,नरेंद्र धुर्वे,कोमल सिंह ठाकुर,विजय चंद्रवंशी, चंद्रा नामदेव,लालजी सोलंकी, दूजे राम, सफीयुद्दीन,आदि सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button