छत्तीसगढ़

कार्यशाला में किसानों को जैविक खेती की विस्तार से दी गई जानकारी

गीदम । कृषि विज्ञान केंद्र गीदम में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, जनपद पंचायत गीदम अध्यक्ष अंति वेक उपस्थित रहे। सुलोचना कर्मा द्वारा दंतेवाड़ा के कृषकों को जैविक कृषि की बारीकियों एवं लाभ के बारे में विस्तारपुर्वक बताया गया। जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन में मुख्य अतिथि सुलोचना कर्मा द्वारा उपस्थित किसान बंधुओं को जैविक कृषि व जैविक खाद के बारे में विस्तार से बताया। जैविक कृषि की बारीकियों को समझाते हुए कार्यशाला में दंतेवाड़ा जिला को शत् प्रतिशत जैविक जिला बनाने के लिए जैविक कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बताया गया। एक दिवसीय विशेष कार्यशाला में जिले के किसान जो अपने खेतों में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के उपयोग से होने वाले दुष्परिणाम एवं रासायनिक उत्पाद के उपयोग से होने वाले बीमारियों एवं अन्य समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया रासायनिक खादों से आस पास किसानों की भूमि में असर पड़ता है, उत्पन्न अनाज से स्वास्थ्य पर असर पड़ते है। सुलोचना कर्मा ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया एवम गौठान समूहों के माध्यम से बन रहे वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग कर जिले को शत प्रतिशत जैविक जिला बनाने की अपील की। इस दौरान जनपद पंचायत गीदम अध्यक्ष अंति वेक कृषि विज्ञान केंद्र के सभी अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button