https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में पौधरोपण अवश्य करना चाहिए:रामपुकार सिंह

पत्थलगांव । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज विश्व पर्यावरण के दिवस पर प्रत्येक ब्लॉक,जिला एवं पंचायतो में वृक्षारोपण किया जा रहा है। यहा भी विधायक रामपुकार सिंह द्वारा आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मे वृक्षा रोपण कर प्रकृति को सहेजने की बात कही। इस मौके पर यहा स्कूली छात्र-छात्राओ के अलावा कांग्रेसी कार्यक्रर्ता एवं वनविभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजुद थे। विधायक रामपुकार सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस की महत्वता बताते हुये कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है शुद्ध वातावरण में व्यक्ति को अपना जीवन व्यतीत करने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर साथ मे जंगलो मे कटने से भी बचाना चाहिये। उन्होने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य का जीवन जल बिना व्यर्थ है,उसी प्रकार शुद्ध वातावरण में जीने के लिए ऑक्सीजन का होना अतिआवश्यक है जो ऑक्सीजन हमें हरे भरे पेड़ पौधे एवं वृक्षो से प्राप्त होती है। उनका कहना था कि पौधे लगाने के बाद उसे सहेजना एवं उसका सरंक्षण विश्व पर्यावरण दिवस का महत्वपूर्ण उददेश्य होना चाहिये। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम हर छ: महीने में एक पौधा अपने घर मे लगाये। एक पेड़ लगाने पर हजारों लाखों लोगों को शुद्ध वातावरण प्राप्त होता है,विश्व पर्यावरण दिवस मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस स्थापित करने का एक बहुमुल्य दिन है,इस दिन आम जनता को सामने आकर पर्यावरण सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिये। आज के कार्यक्रम मे बी.डी.सी अनिता खाखा,युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा(गोलू),शिक्षक अनिल श्रीवास्तव, वन परीक्षेत्र अधिकारी कृपा सिंधु पैंकरा,अमन खुंटीया,दिनेश,मनोज अग्रवाल,विकास अग्रवाल,अविनाश भगत, लिलांबर यादव,जयनाथ बड़ा समेत वन विभाग के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button