छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बच्चों के साथ काटा केक,मरीजों को बांटे फल

पत्थलगांव । मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 62वें जन्मदिवस को कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया,इसे लेकर कांग्रेसजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर कंाग्रेसियों द्वारा सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल की जानकारी ली,वहीं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। उसके पश्चात स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चो के साथ केक काटकर उनके जन्मदिवस के मौके को खास बनाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान,मजदूर और गरीबों के जीवन में बदलाव लाकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में विगत साढ़े 4 सालों में छत्तीसगढ़ मे विकास की नई इबादत लिखी गयी है,आगे भी यह क्रम जारी रहेगा व एक बार पुन: सरकार प्रदेश में बनेगी व इसी तरह जनसेवा का दौर जारी रहेगा। इस अवसर पर मनोज तिवारी,अशोक अग्रवाल,रवि शंकर खुंटिया ,अंकित शर्मा,धर्मेन्द्र साहू, दिनेश राठौर, इश्माईल खान,छत्रमोहन यादव ,अंकुर सिंह सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button