छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की श्वेत धरा बम्हनी में मां गंगे की आरती

महासमुंद। ग्राम बम्हनी के बम्हनेश्वर श्वेत धरा में गंगा आरती का आयोजन शनिवार शाम आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती सुधा साहू ने सर्वप्रथम श्वेत गंगा में पुष्प अर्पित कर मां गंगा की आरती की। पश्चात बम्हनेश्वर शिवलिंग का अभिषेक तथा पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली व अच्छी बारिश के लिए महादेव से कामना की। इस अवसर पर विभिन्ना कीर्तन मंडलियों ने भक्तिमय प्रस्तुति दी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि बम्हनेश्वर से गंधेश्वर नाथ की यात्रा 50 किमी की है, जो महासमुंद शहर से होकर जंगल की दुर्गम रास्ता से सिरपुर पहुंचता है। यह मिनी बैधनाथ धाम है। जहां सावन मास में हजारों की संख्या में कांवरिया बम्हनी से जल लेकर सिरपुर गंधेश्वर नाथ में चढ़ाते हैं। जिससे महादेव की कृपा इस क्षेत्र को मिलता है। उन्होंने महादेव की भक्ति का पवित्र माह सावन का सभी को शुभकामनाए देते हुए कहा कि यहां साक्षात गंगा मैया प्रकट हुई हैं। इस जगह का विकास होना चाहिए। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू के साथ जितेंद्र साहू, कुंदन साव, जग्गु छुरा, गोविंद साहू सहित आयोजक मंडल रामेश्वर पांडेय, बाबूलाल साहू, मन्नू साहू सभी ने मां गंगे की आरती व बम्हनेश्वर नाथ की पूजा की। जिसमें बड़ी संख्या में बोलबम कांवरिए, ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button