छत्तीसगढ़

विधानसभा कोर कमेटी की बैठक लेने पहुंचे संगठन महामंत्री पवन साय

दंतेवाड़ा । रविवार शाम भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय दंतेवाड़ा पहुंचे और भाजपा कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधानसभा कोर कमिटी की बैठक ली। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने विधानसभा के 273 पोलिंग बूथ के मतदाताओं तक पहुँचने हेतु भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं मण्डल पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर रणनीति बनायीं। श्री साय ने कहा की मण्डल एवं मोर्चा के कार्यकर्त्ता बूथ स्तर तक पहुंचे और पूरी सक्रियता से संगठन के कार्य का विस्तार करे इस हेतु सातो मोर्चा अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्षों से आग्रह किया। श्री साय ने बैठक में कहा की भाजपा का संकल्प है सबका साथ,सबका विकास और सबका प्रयास इसके तहत सभी जाती समीकरणों एवं छोटे छोटे वर्ग तक भी पहुँचने का एकजुटता एवं सक्रियता के साथ कार्यकर्त्ता लक्ष्य निर्धारित करे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी,भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास मद्दी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, सह प्रभारी हुंगाराम मरकाम, विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह भदौरिया, वरिष्ठ भाजपाई विजय प्रसाद तिवारी, महामंत्री द्वय धीरेन्द्र प्रताप, संतोष गुप्ता,अ ज जा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामि, नविन विश्वकर्मा, अभिमन्यु सोनी, कमला विनय नाग, दुर्गा सिंह चौहान, आर सी नहक, मुकेश शर्मा, राकेश कुशवाहा, सत्यजीत चौहान, सुनीता भास्कर ,सत्यनारायण महापात्र,उर्मिला तामो, जसवीर नेगी, अभिलाष तिवारी, मनीष सुराना, पायल गुप्ता, मुन्ना मरकाम,अनिल जॉर्ज, रामकृष्ण रेड्डी, ममता गुप्ता, कुणाल ठाकुर, राजेश कश्यप, जय दयाल नागेश, भुवनेस्वर भारद्वाज, डी पी मिश्रा, राजमन, सोमड़ू कोर्राम, संतोष बघेल, निखिल नाग, शंभु यादव, निखिल नाग एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button