छत्तीसगढ़

पिता के साथ मिलकर पति की डंडे से पीटकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई । नेवई थाना अंतर्गत पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने चंद घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि कविता साहू (25 वर्ष) इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा ने मृतक अभिषेक नायक के साथ 4 वर्ष पूर्व प्रेम-विवाह किया था। इन दोनों का एक 3 साल का लड़का भी है। शादी के 2 वर्ष बाद दोनों में विवाद होने अलग-अलग रहने लगे थे तथा बच्चा अपने पिता के साथ रहता था। तब कविता ने सामाजिक स्तर पर झीट निवासी मनहरण साहू के साथ विवाह कर उसके साथ रहने लगी। करीब 2 महीने पूर्व अभिषेक नायक को उनकी शादी की जानकारी होने पर झीट पहुंचकर मनहरण साहू को पुरानी बात बताते हुए भड़का के अलग कर दिया था। उसके बाद कविता अपने मायके इंदिरा चौक आकर रहने लगी। इस बीच में दोनों के बीच कहा सुनी होती रहती थी। 25 मई को कविता साहू काम से वापस अपने घर इंदिरा चौक जा रही थी कि रास्ते में अभिषेक नायक बीआरपी चौक में मिला। विवाद करने लगा तो इससे क्षुब्ध मृतक की पत्नी कविता अपने पिता के घर आई। रात को पुन: ससुराल बुलाने पर अभिषेक वहां पहुंचा। पत्नी कविता और उसके पिता गुमान साहू ने मिलकर लड़की के डंडे से अभिषेक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे अभिषेक की मौत हो गई नेवई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बिना तलाक पत्नी की दूसरी शादी को लेकर हुआ था विवाद मामला नेवई थाना क्षेत्र के स्टेशन मरोदा का।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button